May 8, 2024
Jharkhand News24
प्रदेश

24 सितंबर को झारखंड को मिलेगी दूसरी वंदे भारत ट्रेन

Advertisement

24 सितंबर को झारखंड को मिलेगी दूसरी वंदे भारत ट्रेन

रांची से रवाना होगी आठ कोच वाली ट्रेन

रांची

रांची से चलकर हावड़ा को जाने वाली वंदे भारत ट्रेन के शुरू होने की तारीख तय हो गई है। 24 सितंबर को रांची-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन राजधानी रांची से खुलेगी। इस ट्रेन को देश के अन्य नौ नई वंदे भारत ट्रेन के साथ हरी झंडी दिखाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रवाना करेंगे। इसकी तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक इस ट्रेन के रास्ते भी तय हो चुके हैं। चेन्नई कोच फैक्टरी से दक्षिण-पूर्व रेलवे को इस ट्रेन के लिए आठ रैक मिल चुके हैं।ट्रेन के परिचालन के संबंध में महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार रांची-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत रांची रेलवे स्टेशन की जाएगी। रांची से ट्रेन खुलकर मुरी, झालदा, पुरुलिया, चांडिल, टाटानगर, घाटशिला, झाड़ग्राम व खड़गपुर होते हुए हावड़ा जायेगी। पहले दिन ट्रेन का ट्रायल दोपहर 12:45 बजे होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह ट्रेन नियमित रूप से किस समय पर चलेगी, यह तय नहीं हो सका है।

Advertisement

बोर्ड को भेजी गई दो टाइमिंग

दक्षिण-पूर्व रेलवे की ओर से इस ट्रेन के परिचालन को लेकर टाइमिंग तय नहीं हुई है। हालांकि इसके लिए दो समय सारणी रेलवे बोर्ड को भेजी गई है। रेलवे सूत्रों के मुताबिक जो समय सारिणी बोर्ड को भेजी गई है, उस पर विचार किया जा रहा है। बोर्ड रांची से हावड़ा और हावड़ा से रांची दोनों ओर से ट्रेन के समय निर्धारित करने पर विचार कर रहा है।

Related posts

झारखंड में चार दिनों तक धूप-छांव से दोपहर बाद गर्मी से राहत के आसार

jharkhandnews24

कुमार गौरव बने झारखंड राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष, विशाल अंबर व सुनील टुडू सदस्य नियुक्त

jharkhandnews24

I.N.D.I.A. के घटक दलों की रांची में बैठक

jharkhandnews24

मारवाड़ी महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग में पोस्टर निर्माण सह प्रदर्शनी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

jharkhandnews24

जामा विधायक सीता सोरेन ने सीबीआई कोर्ट में जमा किया अपना पासपोर्ट, हॉर्स ट्रेडिंग से जुड़ा है यह मामला

jharkhandnews24

दिवंगत मंत्री जगरनाथ महतो का पार्थिव शरीर को लाया गया रांची, अंतिम दर्शन के लिए जुटे मंत्री व विधायक, लोगों को लगी भीड़

jharkhandnews24

Leave a Comment