May 15, 2024
Jharkhand News24
खेल 

झारखंड के पहले आदिवासी क्रिकेटर रॉबिन मिंज का मुंबई इंडियन ने किया चयन, आईपीएल ट्रायल के लिए इंग्लैंड जाएंगे

Advertisement

झारखंड के पहले आदिवासी क्रिकेटर रॉबिन मिंज का मुंबई इंडियन ने किया चयन, आईपीएल ट्रायल के लिए इंग्लैंड जाएंगे

संवाददाता : रांची

एमएस धोनी के बाद एक और क्रिकेटर रांची से माही यानी धोनी की तरह चमकते के लिए तैयार है। इस खिलाड़ी का नाम है रॉबिन मिंज। वे झारखंड के पहले ऐसे आदिवासी क्रिकेटर हैं जिनका चयन मुंबई इंडियंस ने किया है। रॉबिन आईपीएल की ट्रेनिंग के लिए इंग्लैंड जाएंगे। 2020-21 के दौरान अंडर-19 का ओपन ट्रायल हुआ था. इसने अपने पहले ट्राई मैच में 60 रन बनाए। 5 छक्के मारे। उस समय जेएससीए सिलेक्टर्स का ध्यान रॉबिन की तरफ गया और इसको सेलेक्ट किया। यह लेफ्टि बैटिंग और विकेटकीपिंग करता है।

Advertisement

रॉबिन मिंज झारखंड के गुमला जिला से खेलते हुए अपनी एक अलग पहचान झारखंड ही नहीं देश में बना ली है। बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ने रांची में सोनेट क्रिकेट क्लब में चंचल भट्टाचार्या, एसपी गौतम व आसिफ हक के देखरेख में अपने खेल में निखार लाया। रॉबिन मिंज अंडर-19 व अंडर-25 में अपने प्रदर्शन से सेलेक्टरों का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट कराया है। इनके पिता रिटायर्ड आर्मी हैं। घर में मां-पिता का सहयोग के अलावा दो बहनों का भी हमेशा सपोर्ट रहा। नामकुम के डीएवी से क्लास टेन तक की पढ़ाई की है। इसके बाद पूरा समय क्रिकेट में दे रहे हैं।

Related posts

राष्ट्रीय डेफ क्रिकेट टूर्नामेंट में ईस्ट जोन बनी उपविजेता

hansraj

दुल्हन कि तरह सजाया जा रहा है के. के. एन .स्टेडियम

hansraj

कमांडो डिफेंस अकादमी से करें सेना भर्ती की बेहतर तैयारी- निदेशक रोहित

hansraj

भवनाथपुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे मोतियाबिंद बैकलॉग मुक्त करने के लिए दिया गया प्रशिक्षण

hansraj

IPL 2023 में चोट का कहर जारी: PBKS से मैच से पहले घायल खिलाड़ी के लिए LSG ने रिप्लेसमेंट का नाम दिया 

hansraj

एथलेटिक्स स्पर्धा में झारखंड (गुमला) की बेटी ने जीता 01 स्वर्ण पदक

hansraj

Leave a Comment