Ad image

शारदीय नवरात्र पर दुर्गा माँ की निकासी गई भव्य झांकी, भक्ति में झूमा विद्यालय परिसर

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

शारदीय नवरात्र पर दुर्गा माँ की निकासी गई भव्य झांकी, भक्ति में झूमा विद्यालय परिसर

झारखण्ड न्यूज24
बरकट्ठा

बरकट्ठा‌। शारदीय नवरात्र के अवसर पर सनराइज मॉडल पब्लिक स्कूल तुर्कबाद में माँ दुर्गा की भव्य झांकी निकाली गई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा माँ दुर्गा के नौ रूपों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। विशेष रूप से आज सातवें दिन माँ कालरात्रि के स्वरूप ने सभी का मन मोह लिया। “जय माता दी” के जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। मौके पर छात्राओं ने गरबा और माँ भवानी के गाने पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।

प्रधानाध्यापक एस लाल चौधरी ने बताया कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों में भारतीय संस्कृति और परंपरा के प्रति आस्था बढ़ती है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए माँ दुर्गा से प्रार्थना की। मौके पर शिक्षक प्रवीण कुमार, अमित राय, मुकेश कुमार, पवन कुमार, चंद्रदेव प्रसाद बसंत मोदी, अर्जुन कुमार, संजय कुमार, गौरा कुमारी, अंशु देवी, रिंकू राणा, प्रियंका कुमारी, खुशबू कुमारी, ममता कुमारी, स्नेहा रानी, संजना कुमारी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *