आर्यभट पब्लिक स्कूल तुर्कबाद में धूमधाम से मनाया गया डांडिया उत्सव
झारखण्ड न्यूज24
बरकट्ठा
बरकट्ठा। तुर्कबाद गांव स्थित आर्यभट पब्लिक स्कूल में नवरात्रि के उपलक्ष्य में डांडिया एवं गरबा उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत निदेशक सुरेन्द्र प्रसाद ने किया। इस अवसर पर रंगबिरंगी सजावट और पारंपरिक संगीत से पूरा परिसर उत्सवी माहौल में रंग गया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे नन्हे मुन्ने बच्चों ने डांडिया और गरबा की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।
निदेशक सुरेन्द्र प्रसाद ने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ संस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं आत्मविश्वास को बढ़ाने में मदद करता हैं। प्रधानाध्यापक शिवशंकर यादव ने नवरात्रि पर्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को अपनी संस्कृति का सम्मान करने और हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दिया। सफल बनाने में शिक्षक जितेंद्र पासवान , विकास कुमार यादव, प्रदीप कुमार, प्रभात कुमार, विनोद चौधरी, सुशीला बर्णवाल, अंजु राणा, अंजना कुमारी, सोनी कुमारी समेत अन्य लोग शामिल हैं।

