बरकट्ठा में मां दुर्गा के पट खुलते ही लगीं श्रद्धालुओं की भीड़, 75 वर्षों से मनाया जा रहा पर्व
झारखण्ड न्यूज24
बरकट्ठा
बरकट्ठा। बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा का पर्व हर्षोल्लास से भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। बरकट्ठा दुर्गा मंदिर में शनिवार सप्तमी को मां दुर्गा की प्रतिमा का पट श्रद्धालुओं के के लिए खोल दिया गया। जिसके पश्चात मंदिर में मातारानी के दरबार में पूजा अर्चना एवं दर्शन के लिए श्रद्धालु की भिड़ उमड़ पड़ी. विजय दशमी को भव्य मेला का आयोजन किया जाएगा। पर्व को लेकर दुर्गा मंदिर एवं इसके आप-पास के पूरे इलाके को काफी आकर्षक ढंग से सजाया गया है।
मंदिर में हो रहे पूजा पाठ और भक्ति गीत से पूरा इलाज भक्तिमय हो गया है। सफल बनाने में पूजा समिति अध्यक्ष सुरेश राम, सचिव बालकी यादव, कोषाध्यक्ष महादेव साव और शोभा समिति अध्यक्ष सूरज मोदी, सचिव महेश मंडल, कोषाध्यक्ष दर्शन सोनी, पूर्व मुखिया बसंत साव, समेत सभी सदस्य शामिल हैं। बरकट्ठा में दुर्गा पूजा 75 वर्षों से मनाया जा रहा है. 10-12 ग्रामीणों की पहल पर दुर्गा पूजा की शुरूआत किया गया था।
इसके लिए स्थानीय लोगों ने मिट्टी के खपरैल मंडप बनाकर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा का प्रारंभ किया। जिसके 25 वर्षों के बाद पक्का मंडप बनाकर मंदिर को स्थापित किया गया। बरकट्ठा के अलावा दुर्गा पूजा का पर्व प्रखंड क्षेत्र के ग्राम गोरहर, बेलकप्पी, बंडासिंघा, घंघरी, बरवां, मासिपीड़ी, गंगपांचो, कलहाबाद, गैड़ा, कपका, तुईयो में भी मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना किया जा रहा है।

