WhatsApp Group
Join Now
आदिवासी विकास उच्च विद्यालय शिलाडीह के अध्यक्ष विधायक व सचिव परमेश्वर साहू बने
झारखण्ड न्यूज24
बरकट्ठा
बरकट्ठा। आदिवासी विकास उच्च विद्यालय शिलाडीह में प्रबंध समिति एवं शासी निकाय के चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। इस सबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुजीब अंसारी ने बताया कि विधायक अमित कुमार यादव को पदेन अध्यक्ष, परमेश्वर प्रसाद साहू को सचिव, विद्यालय के दानदाता सदस्य सुनील कुमार पांडेय तथा शिक्षक प्रतिनिधि उपेंद्र कुमार पांडेय का चयन किया गया है। विद्यालय परिवार ने आशा जताई कि सभी सदस्य विद्यालय के शैक्षणिक विकास एवं बेहतर प्रबंधन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। नवनियुक्त सचिव परमेश्वर साहू तथा दान कर्ता सुनील पांडेय ने बताया कि विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा उपलब्ध रहूंगा तथा मुझसे जो बन पड़ेगा वह करूंगा।

