Ad image

आस्था और उल्लास के बीच बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति के भव्य पंडाल का उद्घाटन, पट खुलते ही उमड़े श्रद्धालु

jharkhandnews024@gmail.com
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

आस्था और उल्लास के बीच बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति के भव्य पंडाल का उद्घाटन, पट खुलते ही उमड़े श्रद्धालु

ढोल-नगाड़ों की गूंज और जय माता दी के जयघोष से गूंजा पंडाल परिसर, माता रानी के प्रथम दर्शन कर भक्त हुए भाव-विभोर

हजारीबाग

आस्था, भक्ति और उत्साह के अद्भुत संगम के बीच शुक्रवार की शाम हजारीबाग के बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति के भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन किया गया। शाम करीब 6:30 बजे ढोल-नगाड़ों की गूंज और जय माता दी के गगनभेदी जयघोष के बीच आयोजित उद्घाटन समारोह में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। पंडाल का उद्घाटन महासमिति के पदाधिकारी गणेश यादव के द्वारा फीता काटकर किया। इसके बाद माता रानी की प्रतिमा का पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया गया। जैसे ही माता के दर्शन शुरू हुए, पूरा पंडाल जय माता दी के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालु माता रानी के प्रथम दर्शन कर भाव-विभोर हो गए और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

उद्घाटन समारोह में महासमिति के पदाधिकारी एवं सदस्य ढोल-नगाड़ों के साथ बड़ा बाजार चौक से पंडाल परिसर तक पहुंचे। पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान अतिथियों का अंगवस्त्र एवं पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। माता रानी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंडाल पहुंचे, जिससे परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। बच्चों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने पूरे श्रद्धाभाव से माता रानी के दर्शन किए तथा सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर महासमिति के सचिव दीप नारायण निषाद ने कहा कि बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति अपनी भव्य सजावट और आकर्षक पूजा पंडाल के साथ-साथ अनुशासन, भक्ति और सामाजिक एकता की परंपरा के लिए भी जानी जाती है। महासमिति का प्रयास है कि यहां आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को माता रानी के दर्शन का सुख मिले और सभी लोग आपसी प्रेम, सद्भाव एवं उत्साह के साथ दुर्गोत्सव मनाएं। उन्होंने कहा कि यह पर्व समाज में एकता, सहयोग और सकारात्मकता का संदेश देता है। पूरे समारोह के दौरान पंडाल परिसर में भक्ति और उल्लास का वातावरण बना रहा।

माता रानी के जयकारों से गुंजायमान बड़ा बाजार क्षेत्र में श्रद्धालुओं की आस्था देखते ही बन रही थी। पंडाल में उमड़ी भीड़ ने दुर्गोत्सव की रौनक को और बढ़ा दिया। माता रानी के दर्शन के साथ ही श्रद्धालुओं ने परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। मौके पर महासमिति के अध्यक्ष प्रमोद यादव, सचिव दीप नारायण निषाद, बाल गोविंद निषाद, दिलीप जायसवाल, नरेश निषाद, पवन खंडेलवाल, प्रमोद खण्डेलवाल, ओम प्रकाश गुप्ता, लखन निषाद, रितेश खण्डेलवाल, आशुतोष चौधरी, पंकज कसेरा, अनिल मद्धेशिया सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *