मॉडर्न पब्लिक स्कूल बुंडू में मां दुर्गा की भव्य झांकी का आयोजन, विद्यार्थियों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग
बरही
मॉडर्न पब्लिक स्कूल बुंडू में दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर मां दुर्गा की भव्य झांकी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने मां दुर्गा की झांकी के माध्यम से भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और परंपराओं का सुंदर प्रदर्शन किया। विद्यालय परिसर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला।
इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं तथा त्योहारों के महत्व से परिचित कराना था। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार यादव उपस्थित रहे। उनके साथ शिक्षक दिलीप यादव, आलोक कुमार बर्णवाल, सूरज कुमार, विनय कुमार, दीपक कुमार, संदीप कुमार, मन्नू कुमार, रोशन कुमार, रानी कुमारी, बिंदु देवी, सबीला, सती कुमारी एवं दीपा कुमारी सहित विद्यालय के सभी विद्यार्थी शामिल हुए।

