बारिश की बाधाओं के बावजूद तैयार हुआ विजैया का दुर्गा पूजा पंडाल
जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने निरीक्षण कर आरती में लिया हिस्सा
बरही
बरही प्रखंड के विजैया गांव में दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां अंतिम रूप ले चुकी हैं। लगातार बारिश के कारण दुर्गा पूजा पंडाल को काफी नुकसान पहुंचा, लेकिन पूजा समिति के सदस्यों के अथक प्रयास से पंडाल बनकर तैयार हो गया है। इस वर्ष यहां दिल्ली के प्रसिद्ध लोटस टेंपल की आकृति पर भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण किया गया है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। आज पंडाल का निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर अल्पसंख्यक कल्याण महासमिति के अध्यक्ष मो. कैयूम, पूर्व मुखिया दशरथ यादव, सामाजिक कार्यकर्ता बैजनाथ यादव, आर्यन, सुनील, सुरेश कुशवाहा, संजय यादव, कुलदीप जी और अशोक जी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष एवं उपप्रमुख देवलाल कुशवाहा तथा समिति के सदस्यों से मुलाकात की और सामूहिक रूप से मां दुर्गा की आरती में शामिल होकर पूजा-अर्चना की। बारिश से हुई परेशानियों के बावजूद पंडाल का निर्माण पूरा होने पर समिति के सदस्यों के प्रयासों की सराहना की गई। विजैया में तैयार लोटस टेंपल की तर्ज पर बना यह पंडाल दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा।
