Ad image

लड़की भागाने के आरोप में थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने गिरफ्तार कर एक को भेजा जेल

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

लड़की भागाने के आरोप में थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने गिरफ्तार कर एक को भेजा जेल

बड़कागांव रितेश ठाकुर

बड़कागांव : लड़की को जबरन भगाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर एक को जेल भेजा। मामले को लेकर बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि 26 सितंबर को लड़की के पिता के द्वारा बेटी को जबरन भगा ले जाने के संबंध में बड़कागांव थाना में एक लिखित आवेदन दिया।

पिता के द्वारा दिए गए आवेदन के संदर्भ में तत्वरित कार्रवाई करते हुए बड़कागांव थाना कांड संख्या 171/26 दिनांक 27 सितंबर 2026 बीएनएस की धारा 87 के तहत मामला दर्ज किया गया। कांड दर्ज होने के उपरांत त्वरित अनुसंधान करते हुए लड़की को सकुशल बरामद किया गया, तथा प्राथमिकी अभियुक्त सत्यम कुमार, ग्राम छपेरवा निवासी को 28 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

Share This Article
Leave a Comment