Ad image

तेनुघाट पर्यटन स्थल पर ओएनजीसी सीबीएम परिसंपत्ति ने चलाया स्वच्छता अभियान

WhatsApp Group Join Now

तेनुघाट पर्यटन स्थल पर ओएनजीसी सीबीएम परिसंपत्ति ने चलाया स्वच्छता अभियान

बोकारो

स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के तहत ओएनजीसी सीबीएम परिसंपत्ति, बोकारो की ओर से तेनुघाट पर्यटन स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का संचालन हस्तशिल्प विकास संस्थान के सहयोग से किया गया। अभियान के दौरान पर्यटन स्थल एवं आसपास बिखरे विभिन्न प्रकार के कचरे की सफाई कर उसका उचित निपटान किया गया। सफाई के दौरान बड़ी संख्या में शराब की खाली बोतलें भी बरामद हुईं।

इस दौरान आम नागरिकों से सार्वजनिक एवं पर्यटन स्थलों पर शराब का सेवन नहीं करने तथा स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई। ओएनजीसी की ओर से कहा गया कि सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। स्थानीय ग्रामीणों ने ओएनजीसी के इस पहल की सराहना करते हुए आभार जताया। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत ओएनजीसी द्वारा विद्यालयों में पेंटिंग, क्विज एवं ‘कबाड़ से जुगाड़’ जैसी प्रतियोगिताओं के आयोजन के साथ-साथ लंबे समय से जमा कचरे की सफाई भी कराई जा रही है।

अभियान का संचालन परिसंपत्ति प्रबंधक राजीव कुमार सिन्हा के दिशा-निर्देश में किया जा रहा है। कार्यक्रम में ओएनजीसी सीएसआर टीम के दयानंद कालुंडिया, डॉली कुमारी एवं शशि कुमार, हस्तशिल्प विकास संस्थान के सचिव नरेश ठाकुर, अध्यक्ष उमा कुमारी, संजय गोप, जीवन ज्योति जनकल्याण केंद्र के सचिव सूरज कुमार यादव, दिनेश कुमार सहित अन्य सहयोगी और 50 से अधिक स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए। अभियान के माध्यम से लोगों को संदेश दिया गया कि स्वच्छ पर्यटन स्थल, स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ समाज के लिए सभी की सहभागिता आवश्यक है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *