May 20, 2024
Jharkhand News24
जिला

बीडीओ ने डीलर के दूकान में किया औचक निरीक्षण,

Advertisement

बीडीओ ने डीलर के दूकान में किया औचक निरीक्षण,

राशन वितरण करते समय निगरानी कमेटी के सदस्य का भी रहना है अनिवार्य

Advertisement

संवाददाता – कृष्णा कुमार

कटकमदाग: प्रखंड के मसरातु में ग्रामीणों की शिकायत पर डीलर जगदीश गोप के यहां जांच के लिए एक टीम शनिवार उनके दूकान पर पहुंची। टीम में प्रखंड विकास पदाधिकारी शालिनी खलखो, एमओ श्रीकांत, मुखिया ज्योति कुमारी, पंसस मंजू देवी, 20 सूत्री अध्यक्ष सुनील कुमार ओझा मौजूद थे। डीलर जगदीश गोप के यहां पहुंच कर उन्होंने चावल और गेहूं के बोरी को अपने सामने वजन करवाया। एक बोरी कभी 51 किलो हो जाता था तो कभी 30 किलो हो जाता था। इसे देखते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि इसे जल्दी से ठीक करवा कर राशन बांटना है। कहा कि वेट की पर्ची सभी लोगों को देना अनिवार्य है। राशन देने का तरीका ऑनलाइन हो गया है और जितने भी कार्ड धारी हैं सभी की सूची 2 से 3 दिनों में घर के सामने दीवाल पर लिखे। भंडार पंजी, राशन प्राप्त की पंजी, राशन वितरण की पंजी सभी को एक साथ रखने का भी बात कही। राशन वितरण करते समय डीलर के साथ-साथ निगरानी कमेटी के सदस्य को भी रहना अनिवार्य बोला गया। मौके पर पूर्व मुखिया धीरज कुमार, जेई शुशमा कुमारी, जेई भावना भारती के अलावे अन्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

10वीं की बोर्ड परीक्षा में स्वरूपा रानी बनी प्रखंड टॉपर

hansraj

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में दो पुस्तकों का हुआ विमोचन

jharkhandnews24

राशन कार्ड धारियों को राशन नहीं मिलने को लेकर आजसू पार्टी के देवघर जिलाध्यक्ष ने हेमंत सोरेन की महागठबंधन सरकार पर खड़ा किया सवाल 

hansraj

ज़िला अध्यक्ष लड्डू यादव ने अनशन को सफल बनाने को लेकर छात्रों से किया आवाहन

hansraj

आस्था की धरोहर है रजरप्पा का मां छिन्नमस्तिके सिद्धपीठ

hansraj

युवा नेता सूरज झा के द्वारा सुझाव यात्रा का आयोजन किया गया।

hansraj

Leave a Comment