झारखंड न्यूज 24 की खबर का असर, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी ने लिया एक्शन
◆ पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के अंदर बिरसा महिला स्वयं सहायता समूह बच्चा को स्पष्टीकरण का दिया निर्देश
संवाददाता– तारिक अनवर मंडरो साहेबगंज ,झारखंड
मंडरो प्रखंड अंतर्गत बच्चा पंचायत के डीलर बिरसा महिला स्वयं सहायता समूह के विरुद्ध ग्रामीणों ने दिनांक 6 अक्टूबर 2022 को राशन की कटौती करने और सितंबर 2022 के महीने में गेहूं नही देने को लेकर दैनिक अखबार झारखंड न्यूज 24 में शिकायत की थी। इसके बाद झारखंड न्यूज 24 ने ग्रामीणों की इस समस्या को लेकर ख़बर चलायी थी। ख़बर छपने के बाद जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी ने इसपर संज्ञान लेते हुए डीलर के विरुद्ध स्पष्टीकरण निकाला। पत्र के आधार पर डीलर को पत्र प्राप्त करने के 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। पत्र के अनुसार डीलर के द्वारा असंतोषजनक जवाब पाए जाने या ज़बाब नही देने पर डीलर को निलंबित/दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है।