May 16, 2024
Jharkhand News24
जिला

भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने जयंत सिन्हा को लगातार चौथी बार वित्त संबंधी स्थाई समिति का अध्यक्ष चुने जाने पर दिया बधाई

Advertisement

भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने जयंत सिन्हा को लगातार चौथी बार वित्त संबंधी स्थाई समिति का अध्यक्ष चुने जाने पर दिया बधाई

संवाददाता : हजारीबाग

Advertisement

भाजपा हजारीबाग लोकसभा के सांसद सह अध्यक्ष वित्त संबंधी स्थाई समिति जयंत सिन्हा को चौथी बार लगातार वित्त संबंधी स्थाई समिति का अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव सहित जिले भर के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के ओर से बधाई दिया है।जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यभार सौंपा है। लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने उन्हें इस अवसर पर बधाई दिया।श्री यादव ने कहा कि वित्त संबंधी स्थाई समिति के अध्यक्ष के रूप में मनोनयन होना हजारीबाग लोकसभा के तमाम नागरिकों के लिए गर्व का विषय है। जयंत सिन्हा के नेतृत्व में वित्त संबंधी समिति ने सफलतापूर्वक अपने कर्तव्य का निर्वहन किया है, जिसके कारण यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई। श्री यादव ने कहा कि समिति में सदस्य के रूप में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ भारत सरकार के पूर्व कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद सहित देश के
वरिष्ठ सांसदों को रखा गया है, जो वित्त संबंधी स्थाई समिति के कार्य में जयंत सिन्हा को अपना बहुमूल्य सहयोग देंगे। अपना अगला कार्यकाल अध्यक्ष वित्त संबंधी स्थाई समिति के रूप में जयंत सिन्हा अपनी योग्यता का लोहा मनवाएंगे, देश की तरक्की में इस समिति का बहुत बड़ा योगदान रहता है। यह समिति संस्थान के विभिन्न शोध शैक्षणिक और विकासात्मक गतिविधियों के लिए वित्त से संबंधित मामलों पर विचार और सिफारिश करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में यह समिति देश की तरक्की में निरंतर अपना सहयोग करती आ रही है।

Related posts

भाजयुमो ने निकाला विकास तीर्थ यात्रा

hansraj

रांची में हुई हिंसा के लिए बनी जांच कमेटी ने रिपोर्ट के लिए मांगा एक महीने का समय

hansraj

धनबाद रेलवे स्टेशन के फुटब्रिज से युवक ने लगाई छलांग, स्थिति नाजुक

jharkhandnews24

हजारीबाग के प्रसिद्ध व्यवसाई की धर्मपत्नी का आकस्मिक निधन

hansraj

वर्षों से फरार आरोपी के घर पुलिस ने इश्तिहार चिपकाया

hansraj

विभिन्न प्रखण्डों में नुक्कड़ नाटक द्वारा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का किया गया प्रचार-प्रसार

jharkhandnews24

Leave a Comment