तरबेचवा गांव में बिजली सेवा सुचारु रुप से बहाल. पूर्व विधायक जानकी यादव ने किया उद्घाटन
झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद
बरकट्ठा। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम तरबेचवा में बिजली आपूर्ति सेवा सुचारु रुप से बहाल हो गई है। बरकट्ठा के पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव ने 100 केवीए विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। जानकारी हो कि ग्राम तरबेचवा में पहले 63 केवीए का ट्रांसफार्मर रहने से बिजली का वोल्टेज काफी कम रहता था। जिसकी सूचना पर पूर्व विधायक के प्रयास से 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर मिला। मौके पर उपमुखिया कयूम अंसारी, वार्ड सदस्य मो साबिर, नसीम अंसारी, जावेद अंसारी, सद्दाम अंसारी, अयूब अंसारी, हसनैन अंसारी, अख्तर अंसारी, इदरीश अंसारी, निजाम अंसारी, महफूज अंसारी, मौलाना अब्दुल जब्बार, रियाज अंसारी, मबुल अंसारी, समसूल अंसारी, हातिम अंसारी, मुख्तार अंसारी, मो जुबरैल, ताज मोहम्मद समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे।