गयपहाड़ी गांव में मनसा देवी की पूजा को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा
झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद
बरकट्ठा। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम गयपहाड़ी में माता मनसा देवी की पूजन अर्चना के पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाला गया। मुख्य अतिथि बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव एवं जिप सदस्य कुमकुम देवी ने संयुक्त रुप से कलश यात्रा का शुभारंभ किया। साथ ही देवी स्वरूपा बालिकाओं व माताओं को विदा किया. कलश यात्रा में शामिल महिलाओं ने नगर भ्रमण करते हुए पुनः यज्ञशाला स्थल पहुंची। विधायक अमित यादव ने कहा कि यज्ञ कार्यक्रम से माहौल में सकारात्मक ऊर्जा आती है। लोगों के मन के विचारधारा को बदलती है और हमारा ध्यान भी पूजा पाठ के कार्यक्रम की ओर आकर्षित होता है। उन्होंने कहा कि यज्ञ लोगों को तामसी भोजन से दूर रखती है इस तरह के कार्यक्रम होने से समाज में परिवर्तन आता है और लोगों का विचार शुद्ध रहता है। इस पावन अवसर पर विधायक ने ग्राम गयपहाड़ी में मनसा मंदिर के बगल में लोगों की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से 3 लाख 49 हजार 950 रुपए की लागत से चबुतरा शेड निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुखिया कलावती देवी, बेड़ोकला भाजपा मंडल अध्यक्ष भोला प्रसाद, छोटेलाल प्रसाद मेहता, महेंद्र प्रसाद, तुलसी प्रसाद, यमुना साव, अनील आजाद, जागेश्वर प्रसाद, अरविंद कुमार समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।