Advertisement
पालतू कुत्ते ने अपनी जान जोखिम में डालकर मालिक की बचाई जान
बड़कागांव रितेश ठाकुर
Advertisement
बड़कागाँव: प्रखंड अंतर्गत चंदौल पंचायत के ग्राम पूँदौल निवासी अवधेश सिंह अपने आवास के क्लिनिक पर इलाज कर रहे थे। इसी बीच गाँव में बहुत सोरगुल हों रहा था और बिजली भी नहीं थी। इसी क्रम में अवधेश बाहर निकल कर फ़ोन के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर रहे थे की बाहर शोरगुल क्यों हों रहा, तभी अचानक उनके सामने एक जंगली हाथी दौड़ते हुए आ गया। जान बचाने के लिए
अवधेश सिंह दौड़ कर घर की ओर भागे, इसी बीच उनका पालतू कुत्ता ये देख कर चैन को तोड़ कर हाथी से भिड़ गया। कुत्ते की आक्रामकता को देखकर हाथी पीछे भागने पर विवश हो गया और अवधेश सिंह की जान बचाई।
इसी क्रोम में अवधेश सिंह का बाइक को हाथी ने छतिग्रस्त कर दिया है।