May 19, 2024
Jharkhand News24
जिला

आरपीआई के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डब्लू महतो का हुआ स्वागत

Advertisement

बिरसा मुंडा सेवा संघ के द्वारा मुंबई में आरपीआई के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डब्लू महतो का हुआ स्वागत

संवाददाता-हंसराज चौरसिया

Advertisement

रामगढ़ – आज गुरुवार को मुंबई के कुर्ला विधानसभा में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डब्लू महतो का बिरसा मुंडा सेवा संघ महाराष्ट्र के द्वारा शाॅल एवं बुके देकर स्वागत किया गया ।
इस कार्यक्रम में झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों से जाकर मुंबई में रोजी रोजगार करने वाले कई लोग शामिल हुए।
बिरसा मुंडा सेवा संघ एक समाजसेवी संस्था है जो मुंबई में कई वर्षों से लगातार गरीबों की सेवा कर रही है तथा उनके हक अधिकार की लड़ाई को मजबूती से लड़ रही है।
बिरसा सेवा संघ के अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रजापति ने कहा कि यह हमारे लिए गौरव का क्षण की हम लोगों के बीच रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया आठवले के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डब्लू महतो हम सबों के बीच उपस्थित हुए ।हम लोगों की समस्याओं को सुना तथा उसके यथासंभव निदान हेतु प्रयास करने की बात कही। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डब्लू महतो ने कहा कि मुंबई में रह रहे तमाम झारखंडी साथियों से मिलकर बहुत खुशी हुई । उन्होंने कहा कि झारखंड से आकर मुंबई में रोजी रोजगार करने वाले तमाम साथियों को रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया से जोड़ा जाएगा एवं उनके हक अधिकार एवं शोषण के खिलाफ लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह माननीय केंद्रीय मंत्री श्री रामदास आठवले जी के साथ मुंबई में एक भव्य सम्मेलन किया जाएगा। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा के बांद्रा विधानसभा उपाध्यक्ष सनातन शाह ने कहा कि भाजपा और आरपीआई संयुक्त रुप से मिलकर महाराष्ट्र समेत पूरे भारत में जनकल्याण का काम कर रही है । आगे भी संयुक्त रुप से मुंबई में रह रहे तमाम मजदूर, चालक व कामगार लोगों के हक अधिकार के लिए तत्परता से आवाज उठाती रहेगी।
इस अवसर पर बिरसा सेवा संघ के दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में निम्नलिखित लोगों का सराहनीय सहयोग रहा । , जिसमें अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रजापति ,उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, सचिव मुकेश साहू ,उपसचिव रामसेवक ,कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता, उप कोषाध्यक्ष सुरेंद्र साहू ,कार्याध्यक्ष सुरेंद्र रजाक ,धीरेंद्र साहब ,ननकू साहू, शंकर साहू ,प्रवक्ता कामदेव प्रजापति, लखन साहू ,सलाहकार लक्ष्मी साहू, जितेंद्र साहू ,भोला साहू ,महेंद्र साहू, सूचना मंत्री विजय साहू, ईश्वर साहू सुखी साव ,बिरसा मुंडा के महिला अध्यक्ष नुपुर गुप्ता, उपाध्यक्ष रीना गुप्ता समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे ।

Related posts

सेवा भारती लोहरदगा के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 45 लोगों लाभान्वित हुए

jharkhandnews24

मारवाड़ी महाविद्यालय के सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन का शुभारंभ लक्ष्य गीत के साथ किया गया

hansraj

खाद बीज की उचित मूल्य की दुकान का किया गया उदघाटन

hansraj

आने वाली पीढ़ी को बेतहर पर्यावरण देना हम सभी की जवाबदेही और जिम्मेवारीः- उपायुक्त

hansraj

एम.एस.ए पब्लिक स्कूल का अर्धवार्षिक परीक्षाफल प्रकाशित

hansraj

इचाक प्रखंड विश्व योग दिवस पर योग कई शिविरों का आयोजन

hansraj

Leave a Comment