October 1, 2023
Jharkhand News24
जिला

आने वाली पीढ़ी को बेतहर पर्यावरण देना हम सभी की जवाबदेही और जिम्मेवारीः- उपायुक्त

Advertisement

आने वाली पीढ़ी को बेतहर पर्यावरण देना हम सभी की जवाबदेही और जिम्मेवारीः- उपायुक्त

हम सभी को पेड़-पौधों और प्रकृति के अहमियत और जरूरत को समझने की आवश्यकता हैः- उपायुक्त

Advertisement

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपने घरों में एक-एक पेड़ अवश्य लगाए- उपायुक्त

झारखंड न्यूज 24 देवघर झारखंड से अजीत कुमार संतोषी की रिपोर्ट

देवघर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर देवघर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री द्वारा समाहरणालय सभागार के प्रांगण में आम का फलदार पौधा लगाकर पर्यावरण को हरा-भरा रखने का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए कहा कि विश्व पर्यावरण के साथ चुनाव आयोग के निदेशानुसार समाहरणालय परिसर में 05 फलदार पौधे लगाये जा रहे हैं, ताकि पर्यावरण के प्रति सजगता का संदेश देते हुए 18 वर्ष के सभी युवा मतदान की अहमियत को समझते हुए मतदाता सूची में अपना दर्ज करायें। साथ हीं लोकतंत्र के महापर्व चुनाव में अपने मतों का प्रयोग अवश्य सुनिश्चित करें।

इसके अलावे विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर देवघर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने जिलावासियों से आग्रह करते हुए कहा है कि आज के दिन अपने-अपने घरों में एक पेड़ अवश्य लगाए। वर्तमान में हम सबों को मिलकर पर्यावरण के संरक्षण, संवर्धन और विकास का संकल्प ले। विश्व में लगातार बढ़ते प्रदूषण और बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग की चिंताओं के चलते विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत की गई थी। इसे सही मायनों में तभी बल मिलेगा जब हम सभी अपने पर्यावरण के संरक्षण के लिए सामुहिक प्रयास करेंगे।
वर्तमान में हमें धरातल पर अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने की आवश्यकता है, ताकि हमारा पर्यावरण साफ व स्वच्छ रह सके। हमारे जीवन के लिए पेड़-पौधे बड़े ही अनमोल है। जो हमारे लिए शुद्ध हवा देते हैं। लोग पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें और पेड़ों को बचाने के लिए अपनी-अपनी भूमिका निभाएं। पर्यावरण का संरक्षण करना सबका धर्म है। इसके महत्व को समझते हुए सभी लोगों को पर्यावरण की रक्षा के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वह्न करना चाहिए। आज हम सभी को चाहिए की आने वाली पीढ़ी को बेहतर वातावरण दें। इसके लिए पौधरोपण व पेड़ों को बचाना आवश्यक है। यह तभी संभव होगा, जब लोग जागरूक होंगे। सबकी सहभागिता से ही पर्यावरण को प्रदूषण से बचाया जा सकता है। छोटे-छोटे प्रयास करने से भी बदलाव आयेगा। इसके लिए गंभीर होकर काम करने की जरूरत है।

आज के समय में जल प्रदूषण, वायु प्रदूषण, मृदा प्रदूषण, तापीय प्रदूषण, विकरणीय प्रदूषण, औद्योगिक प्रदूषण, समुद्रीय प्रदूषण, रेडियोधर्मी प्रदूषण, नगरीय प्रदूषण, प्रदूषित नदियां, जलवायु बदलाव, और ग्लोबल वार्मिंग का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसी हालत में हमें इतिहास की चेतावनी ही पर्यावरण दिवस का संदेश देती है। इसके लिए सबसे महत्वपूर्ण है कि अपने घर के साथ-साथ अपने आस-पास के लोगों को जागरूक करते हुए पेड़-पौधे लगाकर वातावरण के हरा-भरा रखे। साथ हीं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए थर्मोकॉल व प्लास्टिक का प्रयोग कम से कम करें और अधिक से अधिक पौधे लगाएं क्योंकि आज पेड़ लगाएंगे तभी कल सांस ले पाएंगे।

इस मौके पर उप विकास आयुक्त डॉ0 कुमार ताराचन्द ने जामुन का फलदार पेड़ समाहरणालय परिसर में लगाया।

इसके दौरान प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा विवेक मेहता, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

आशा लकडा पहुँची देवघर रीता चौरसिया ने शोल देकर किया स्वागत

hansraj

हिरणपुर थाना में अमर कुमार नए थाना प्रभारी नियुक्त किए गए

hansraj

दुर्गा सोरेन सेना के प्रधान कार्यालय रामगढ़ में दुर्गा सोरेन सेना का प्रथम वर्षगांठ मनाया गया

hansraj

भय,भूख और भ्रष्टाचार के खिलाफ आजसू पार्टी प्रखण्ड मुख्यालय में करेगी हल्ला बोल : विकास राणा

jharkhandnews24

सिद्धार्थनगर में सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मृत्‍य पर युवा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार मंडल व प्रदेश सचिव राजेश प्रसाद ने जताया गहरा दुख

hansraj

आईसेक्ट विश्वविद्यालय की बीएससी जूलॉजी की मेधावी छात्रा का निधन, शोक विश्वविद्यालय सभागार में किया गया शोक सभा का आयोजन

hansraj

Leave a Comment