May 19, 2024
Jharkhand News24
जिला

लारीकलां के सुहो देवी व भुचुंगडीह के उप मुखिया बने खीरु महतो 

Advertisement

लारीकलां के सुहो देवी व भुचुंगडीह के उप मुखिया बने खीरु महतो 

लारीकलां की  मुखिया सरस्वती देवी व भुचुंगडीह  मुखिया सुनीता देवी ने ली शपथ, चितरपुर सीओ ने उप मुखिया को सौंपा प्रमाण पत्र

Advertisement

फोटो : भुचुंगडीह के उप मुखिया को प्रमाण पत्र देती चितरपुर सीओ व अन्य 

फोटो : लारीकलां उप मुखिया को प्रमाण पत्र सौंपती सीओ चितरपुर व अन्य 

प्रिंस वर्मा, रामगढ़

चितरपुर प्रखंड अंतगत लारीकलां पंचायत सचिवालय व भुचुंगडीह पंचायत सचिवालय परिसर में मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान लारीकलां  पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया सरस्वती देवी  व भुचुंगडीह के नवनिर्वाचित मुखिया सुनीता देवी ने मुखिया पद की शपथ ली। इस दौरान मुख्य रूप से मौजूद चितरपुर  अंचलाधिकारी तृप्ति विजया कुजूर ने मुखिया सरस्वती देवी व सुनीता देवी सहित दोनों पंचायत के 25 वार्ड सदस्यों को शपथ दिलाई। तत्पश्चात लारीकलां पंचायत के उपमुखिया पद में सुहो देवी व भुचुंगडीह पंचायत के उप मुखिया पद पर खीरु महतो निर्वाचित हुए। लारीकलां में जहाँ सुहो देवी निर्विरोध रूप से उप मुखिया बनी। वहीं भुचुंगडीह में हुए चुनाव के दौरान खीरु महतो को 07 मत व ठाकुरदास महतो को 06 मत प्राप्त हुए।   निर्वाचित हुए उप मुखिया को चितरपुर सीओ तृप्ति विजया कुजूर द्वारा प्रमाण पत्र सौंपा गया। मौके पर दिवाकर नायक, पुन्नूराम नायक, लारीकलां के वार्ड सदस्य रामसेवक महतो, सुनंदा कुमारी, पूनम साहू, सारथी कुमारी, बाला देवी, पुष्पा कुमारी, कुंदन कुमार, झानो देवी, दिनेश महतो, सविता देवी, भुचुंगडीह के वार्ड सदस्य  ठाकुर दास महतो, बैजयंति देवी, मुनिता देवी, निराशो देवी, कहकशा परवीन, मनीषा देवी, सावित्री देवी , शशि किरण, फूलमती देवी, सहदेव करमाली, कुमारी प्रमिला, बबिता देवी सहित कई मौजूद थे। 

 

Related posts

पीएम मोदी ने हज़ारीबाग व झारखण्ड को दी वंदे भारत की सौगात

jharkhandnews24

ब्रेकथ्रू के संयुक्त तत्वाधान में पॉइंट ऑफ व्यू के सहयोग से किशोरियों चलाया जागरूकता अभियान

hansraj

ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस हजारीबाग ने अंतरराष्ट्रीय उर्दू दिवस मनाया

hansraj

नशीली दवाओं के सेवन से लोगो की जिंदगी हो रही है बर्बाद

jharkhandnews24

चाणक्य आइएएस एकेडमी में नि: शुल्क मेगा जेपीएससी पीटी टेस्ट का हुआ आयोजन

hansraj

दीपावली में चीनी वस्तुओं का बहिष्कार कर स्वदेशी वस्तुएँ अपनाएं : -सुदेश चंद्रवंशी

hansraj

Leave a Comment