राहुल गाँधी पर इडी की छापेमारी से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रखंड स अंचल कार्यालय ठाकुर गंगटी में किया धरना प्रदर्शन
संवादाता एजाज अहमद
गंगटी प्रखंड स अंचल कार्यालय में आज सुबह 11 बजे से प्रखंड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शांति पूर्ण तरीके से विरोध और धरना प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार प्रखंड कार्यालय ठाकुर गंगटी के आँगन में प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अवधेश ठाकुर और प्रयवेक्षक मनोहर सिंह के देख रेख में प्रखंड के अधिकतर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक जगह बैठकर हाथों में झंडा लेकर शांति स्वरुप तरीके से राहुल गाँधी पर इडी द्वारा किये गये अत्याचार पर अपना विरोध जताया। चूँकि इडी जांच विभाग ने 23 जून को समन जारी किया है जिसके कारण देश भर में विरोध हो रहा हैं। धरना प्रदर्शन में हेमलता, शबीना बीबी, जैनब बीबी, सुभाष मंडल, रविन्द्र महतो, भोला प्रसाद यादव, सोरभ, राजेश ठाकुर, कुर्बान अली और सेंकडों कार्यकर्त्ता शामिल थे।