खेलो इंडिया यूथ गेम के गोल्ड मेडलिस्ट धावक सदानंद को ग्रामीणों ने गर्मजोशी से किया स्वागत
बड़कागांव रितेश ठाकुर
खेलो इंडिया हरियाणा यूथ गेम 100 मीटर फर्राटा दौड़ 2021 में 10:63 सेकंड मे जीत कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित कर अपने गांव का नाम रोशन करने वाले 20 वर्षीय सदानंद का अपने पैतृक गांव चंदोल आने पर ग्रामीणों ने ढोल नगाड़े के साथ माला पहना कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने तिरंगा झंडा और भारत माता की जय कि नारों के साथ स्वागत किया। चंदौल पंचायत के मुखिया एतवरिया देवी ने बुके भेंट कर एवं उपहार स्वरूप ₹5000 देकर स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व काशी रजवार ने किया। पत्रकारों से बात करते हुए सदानंद ने कहा कि क्वालीफाई कर 2024 ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतना मेरा सपना है ताकि पुनः एक बार फिर मैं नेशनल लेवल पर बेहतर प्रदर्शन कर अपने गांव का नाम रोशन कर सकूं। मौके पर उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से रजवार समाज के अध्यक्ष प्रदीप रजवार, सचिव गौतम रजवार ,कोषाध्यक्ष गणेश राजवार, रामविलास रविदास, उमेश कुमार दास, सुनील कुमार दास, अशोक रजवार, गिरजानंद राजवार, अग्नु महतो, शिबू महतो, लालो रजवार, किशोर राजवार, नरेश राजवार, गणेश महतो, सुरेश महतो, खेमानी महतो, छटठु महतो, जागेश्वर महतो, सरिता देवी, सुमित्रा देवी, कौशल्या देवी, वार्ड सदस्य मालती देवी, धानेशवरी देवी, पारो देवी, बुधनी देवी, गीता देवी और मोहनी देवी के अलावा कई लोग उपस्थित थे।