आकस्मिक देहांत की खबर सुनकर दुखी हूं – सुखदेव भगत
कैरो
ब्यूरो रिपोर्ट –
कैरो लोहरदगा: प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक ए आई सी सी के सदस्य सुखदेव भगत रविवार को कैरो निवासी दैनिक भास्कर के रिपोर्टर समीद अंसारी व राष्ट्रीय नवीन मेल के रिपोर्टर सकील अंसारी के आवास कैरो पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किया विदित हो कि पत्रकार बन्धु के माता का देहांत विगत 3 अप्रैल को इलाज के दौरान हो गया था।सुखदेव भगत ने कहा आकस्मिक देहांत की खबर सुनकर दुख हुआ झारखण्ड से बाहर रहने के कारण अंतिम मिट्टी देने में शामिल नही हो सका।उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में धैर्य रखने की जरूरत है। हम सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं सुख दुख में हमलोग हमेशा साथ रहें और आगे भी साथ रहेंगे।मौके पर पवन गौतम,शाहिद अहमद बेलू,मो सजाद,अख्तर अंसारी,मुस्लिम अंसारी,जमीरुदीन अंसारी,वाहिद अंसारी,वसीम खान,सकील अंसारी,अकबर खान,शोएब अख्तर आदि उपस्थित थे।