May 17, 2024
Jharkhand News24
जिला

एम.एस.ए स्कूल में धूमधाम से मना ए.पी.जे अब्दुल कलाम की जयंती

Advertisement

एम.एस.ए स्कूल में धूमधाम से मना ए.पी.जे अब्दुल कलाम की जयंती

कलाम का है देश पर अद्वितीय योगदान : मों शफीक अंसारी

Advertisement

संवाददाता-हंसराज चौरसिया

मेदिनीनगर-

मेदिनीनगर नगर निगम के पोखराहा खुर्द स्थित एम.एस.ए पब्लिक स्कूल में युवाओं के प्रेरणा स्रोत महान वैज्ञानिक, शिक्षाविद्ध, प्रखर वक्ता, महान अभियंता, जनप्रिय पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन, भारत रत्न, भारत भाग्य विधाता डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर विद्यालय परिवार ने उन्हें शत-शत नमन कर जयंती मनाया। विद्यालय परिवार द्वारा उन्हें याद करते हुए चित्र पर सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों द्वारा पुष्प अर्पित किया गया। वही कार्यक्रम की शुरूआत बच्चों ने “हमें न हिंदू न मुसलमान चाहिए, इस देश को डॉ कलाम जैसा इंसान चाहिए” गान प्रस्तुत कर किया। इसके बाद कलाम साहब की जीवनी पर आधारित विद्यालय के विद्यार्थियों के बीच निबंध व क्विज कांटेस्ट का आयोजन किया गया। जिसमें सभी प्रश्न उनके जीवनी से ही जुड़े थे। विद्यालय संस्थापक मों शफीक अंसारी ने डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जीवनी पर प्रकाश डाला, साथ ही विद्यालय के बच्चों को संबोधित करते हुए कहा की डॉ एपीजे अब्दुल कलाम का जीवन काल केवल और केवल इस मातृभूमि के लिए समर्पित था। वे अपने जीवन में विद्यार्थियों को और शिक्षा को महत्व देते थे। विद्यालय प्रबंधक के द्वारा प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही एक विशेष पुरस्कार की घोषणा की गई, जिसका नाम एपीजे अब्दुल कलाम पुरस्कार रखा गया और इस विशेष पुरस्कार से सबसे बेहतर करने वाले विद्यार्थी अफताब अंसारी, अलीशा नाज, श्रीकांत को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल सुनिता प्रसाद और शिक्षक अफजल शफीक कर रहे थे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक शिक्षकाओं में प्रवीण तिवारी, अफजल शफीक, सत्यनारायण प्रसाद , अमरेश गुप्ता, रोशनी ओश्गा, मधु मनीषा ओश्गा, खुशबु सोनी, घूंघरू सिंह, देविका शुक्ला, मुस्कान सिंह, विजय यादव, सैजरा बीबी, रोहन मेहता, अभय गीरी, मुस्कान सिंह ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाए।

Related posts

चुनावी हार के कारणों पर चर्चा के लिए प्रदेश सचिव राजेश प्रसाद जल्द करेगें हाईलेवल बैठक

hansraj

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ वामदलों का हल्ला बोल

hansraj

विकास आयुक्त वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से संचालित 1 माह का डिजाइन तकनीकी विकास कार्यशाला का हुआ समापन

jharkhandnews24

प्रेम कुमार माहतो बना उप मुखिया पोकला उर्फ कसियाडीह पंचायत से

hansraj

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में दो पुस्तकों का हुआ विमोचन

jharkhandnews24

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में भाग लेने के लिए चयन परीक्षा 12 जनवरी, 2024 तक जिला स्तर पर क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी बड़कागांव को नोडल पदाधिकारी बनाया गया

jharkhandnews24

Leave a Comment