May 21, 2024
Jharkhand News24
जिला

भूखमरी के कगार पर 25 मनरेगा कंप्यूटर ऑपरेटर, 9 माह से नही मिला हैं मानदेय

Advertisement

भूखमरी के कगार पर 25 मनरेगा कंप्यूटर ऑपरेटर, 9 माह से नही मिला हैं मानदेय

■ डीसी से मुलाकात कर समस्या से कराया अवगत

Advertisement

■ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं मनरेगा कंप्यूटर ऑपरेटर

प्रिंस वर्मा, रामगढ़

रामगढ़ जिला के विभिन्न प्रखंडो के प्रखंड कार्यालय में कार्यरत लगभग 25 मनरेगा कंप्यूटर ऑपरेटरो का मानदेय पिछले 9 महीने से नही मिल रहा हैं। जिस कारण मनरेगा कंप्यूटर ऑपरेटर भुखमरी के कगार पर हैं। रामगढ़ जिला मनरेगा कंप्यूटर ऑपरेटर संघ के अध्यक्ष अमित कुमार का कहना हैं कि पिछले 9 महीने से मानदेय नही मिला हैं। मानदेय नही मिलने से घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ गयी हैं। कर्ज लेकर पारिवारिक खर्च चलाना पड़ रहा हैं। अब कर्ज का बोझ भी बढ़ गया हैं। जिस कारण भीख मांगने की स्थिति हो गयी हैं। मौके पर अमित कुमार, गणेश महतो, किशोर कुमार, शफी अनवर, दिग्विजय शर्मा, गोपी पोद्दार, मुजाहिद, सुनील, सहदेव, रंजीत, मो अफान, सरफराज, वैभव आदि शामिल थे।

डीसी से मिले मनरेगा कंप्यूटर ऑपरेटर संघ का एक प्रतिनिधिमंडल

रामगढ़ डीसी माधवी मिश्रा से गुरुवार को रामगढ़ मनरेगा कंप्यूटर संघ का एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात किया। इस दौरान रामगढ़ मनरेगा कंप्यूटर संघ ने अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मनरेगा कंप्यूटर ऑपरेटर संघ के लोगों ने अपने समस्याओं से डीसी को अवगत कराया। संघ के लोगों ने कहा कि 9 महीने से मानदेय नही मिलने के कारण भुखमरी की स्थिति हो गयी है। इधर, डीसी ने कहा कि समस्याओं का समाधान जल्द हो इसके लिए वरीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी जाएगी।

Related posts

बिहारी दुर्गा मंडप और छठ तालाब में आयोजित चित्रगुप्त पुजनोत्सव में शामिल हुए सदर विधायक

jharkhandnews24

हजारीबाग के प्रसिद्ध व्यवसाई की धर्मपत्नी का आकस्मिक निधन

hansraj

नवयुवक दल हजारीबाग की युवाओं की टोली बाबा नगरी देवघर के लिए हुई रवाना, पदयात्रा के माध्यम से बाबा नगरी पहुंचेंगे युवा साथी

jharkhandnews24

केन्द्र सरकार के तानाशाही रवैए पर विरोध में कांग्रेसी उतरे सड़क पर

hansraj

हजारीबाग यूथ विंग के अध्यक्ष लखन खण्डेलवाल ने अपने परिवार संग छठ व्रतियों के बीच किया फल का वितरण

jharkhandnews24

बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया

hansraj

Leave a Comment