हजारीबाग के लाल ने कर दिया कमाल
राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ हजारीबाग के सदानंद कुमार ने चौथी खेलो इंडिया गेम्स में सबसे तेज धावक बनाने का प्राप्त किया गौरव
*हजारीबाग सदर विधायक ने जताया हर्ष, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं*
संवाददाता-कृष्णा कुमार
हजारीबाग के लाल सदानंद कुमार ने 100 मीटर फर्राटा दौड़ में पूर्व ऋतिक मल्लिक द्वारा मंगलागिरी 2019 में बनाए गए 10.65 के रिकार्ड को तोड़ते हुए 10.63sec के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। वहीं इसी स्पर्धा में रांची के आशु कुमार सिंह ने 10.79 सेकेंड के साथ झारखंड के लिए कांस्य पदक जीता। इधर झारखंड बालक टीम 4 गुणा 100 मीटर रिले में विशाल कुमार, आंसू कुमार सिंह, विशाल बहादुर, सदानंद कुमार की चौकड़ी ने झारखंड को रजत पदक दिलाया।
हजारीबाग के लाल सदानंद कुमार ने चौथी खेलो इंडिया गेम्स में बने सबसे तेज धावक बनने का गौरव प्राप्त किया। इधर इनके इस उपलब्धि पर हर्ष और गर्व जताते हुए हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।