May 13, 2024
Jharkhand News24
जिला

हजारीबाग की ऐतिहासिक रामनवमी जुलुस-2023 को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

Advertisement

हजारीबाग की ऐतिहासिक रामनवमी जुलुस-2023 को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

हजारीबाग टाउन हाॅल में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित शांति समिति की बैठक में रामनवमी महासमिति के नवनियुक्त अध्यक्ष कुणाल यादव हुए सम्मिलित

Advertisement

सौहार्दपूर्ण वातावरण में हज़ारीबाग की ऐतिहासिक रामनवमी जुलूस होगा संपन्न – कुणाल यादव

हज़ारीबाग –

हज़ारीबाग़ की ख्यातीपुर्ण और ऐतिहासिक रामनवमी जुलूस-2023 को सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांति और अमन के साथ संपन्न कराने के लिए हज़ारीबाग़ टाउन हॉल शांति समिति की बैठक ज़िला प्रशासन के द्वारा रखा गया। टाउन हाॅल में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित शांति समिति की बैठक में रामनवमी महासमिति के नवनियुक्त अध्यक्ष कुणाल यादव भी शामिल रहे। रामनवमी महासमिति अध्यक्ष कुणाल यादव ने हज़ारीबाग के सभी अखाड़ा धारी, क्लबों के सदस्यों, आम- आवाम, रामभक्त, सद्भावना से जुड़े लोग, समाजसेवी, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, रामनवमी महासमिति के लोग, विभिन्न सामाजिक संगठन और प्रेस- मीडिया के लोगों को अपना शुभकामनाएं दिया। मंच पर कुणाल यादव ने सबसे पहले जिला प्रशासन को कहा कि मैं अखाड़ा धारियों के द्वारा चुना गया रामनवमी महासमिति अध्यक्ष हूँ। श्री यादव ने कहा कि हमारा यह प्रथम कर्तव्य है की राम भक्तों को रामनवमी के महापर्व को बनाने में जो कुछ भी कठिनाइयां सामने आ रही हैं , उसे जिला प्रशासन के सहयोग व अन्य माध्यमों से सहयोग कर उसका निराकरण किया जाए। औऱ सभी राम भक्तों के भावनाओं का कद्र करते हुए रामनवमी महापर्व को ऐतिहासिक रूप से संपन्न कराया जाए। कुणाल यादव ने सभी रामभक्तों से अपने सम्बोधन में जिला प्रशासन को अपील करते हुए कहा कि सौहार्दपूर्ण वातावरण में हज़ारीबाग की ऐतिहासिक रामनवमी जुलूस को संपन्न कराने में सहयोग करें। वहीं कुणाल यादव ने जिला प्रशासन से अपने संबोधन में कहा कि हज़ारीबाग़ टाउन में बेरीकेटिंग की अच्छी व्यवस्था , साउंड सिस्टम की व्यवस्था पर पुनः विचार विमर्श करना , राम भक्तों पर भय का माहौल नहीं बनने देना , पुरुष के साथ महिलाओं के लिए चलंत शौचालय का व्यवस्था करना , भीषण गर्मी को देखते हुए जगह जगह पर पानी का व्यवस्था कराना , महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए महिला पुलिस बल की नियुक्ति करना , ताकि महिलाएं अपने घर से निकलकर उत्साह भरे माहौल में रामनवमी के पर्व पर हर झांकी को उत्साह से देखें। श्री कुणाल ने कहा कि रामभक्त ही हमारी ताकत हैं। श्री यादव ने कहा कि वैभव के साथ पारंपारिक तरीके से रामनवमी जुलूस- 2023 को संपन्न करके एक नया इतिहास रचने का काम किया जाएगा।

बैठक में उपायुक्त नैंसी सहाय, पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोथे, उप विकास आयुक्त प्रेरणा दीक्षित, सदर एसडीओ विद्या भुषण कुमार , सहायक नगर आयुक्त शताब्दी मजूमदार एवं सिविल सर्जन सहित कई पुलिसकर्मी, थाना प्रभारी , अंचलाधिकारी के साथ अधिकारीगण एवं विभिन्न प्रखण्ड व नगर के गणमान्य लोग शामिल रहे।

Related posts

चुटियारो में बी.डी.जायसवाल नाॅक ऑउट फुटबॉल टूर्नामेंट-2023 का हुआ भव्य आगाज

jharkhandnews24

हजारीबाग की रामनवमी के सफल व शांतिपूर्ण आयोजन के उपलक्ष्य पर जिला प्रशासन ने आयोजित किया सम्मान समारोह

hansraj

भवनाथपूर प्रमुख व उप प्रमुख व उप मुखिया निर्वाचन के लिए तिथि निर्धारित

hansraj

लोहरदगा ज़िला के विकास को लेकर झारखण्ड चैंबर गम्भीर: राजेश महतो

hansraj

बरकट्ठा में दुर्गा पूजा का पर्व धूम धाम के साथ मनाया गया. लोगों ने नम आंखों से मां को विदाई दिया

hansraj

जिला पलायन श्रोत केंद्र शिविर आयोजित, महीला मुक्ति संस्था और जन साहस ने चलाया जागरुकता अभियान

hansraj

Leave a Comment