May 17, 2024
Jharkhand News24
जिला

बरकट्ठा में दुर्गा पूजा का पर्व धूम धाम के साथ मनाया गया. लोगों ने नम आंखों से मां को विदाई दिया

Advertisement

बरकट्ठा में दुर्गा पूजा का पर्व धूम धाम के साथ मनाया गया. लोगों ने नम आंखों से मां को विदाई दिया

झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद

Advertisement

बरकट्ठा-

प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा का पर्व भक्तिभाव के साथ हर्षोउल्लास माहौल में मनाया गया। बरकट्ठा दुर्गा मंदिर में दशमी को श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा अर्चना के लिए उमड़ पड़ी। मंगलवार पांच सितंबर को बरकट्ठा में भव्य मेला का आयोजन किया गया। जिसमें बरकट्ठा के अलावा आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर मेले का आनंद उठाया। शोभा समिति की ओर से बरकट्ठा में बनाया गया भव्य पूजा पंडाल लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा। बरकट्ठा बाजार स्थित मेन रोड को रंग-बिरंगी लाइट बोर्ड व मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। मंदिर परिसर समेत पूरे इलाके में बज रही भक्ति गीत एवं पूजा पाठ मंत्रोच्चारण से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। बरकट्ठा दुर्गा मंदिर में पुजारी ब्रजकिशोर पांडेय, पटार्थी गौतम पांडेय और यज्ञाचार्य शिवकांत पांडेय के द्वारा पूजा संपन्न कराया गया। पूजा सफल बनाने में पूजा समिति के अध्यक्ष रामखेलावन यादव, उपाध्यक्ष अशोक नायक, सचिव शंकर लाल, कोषाध्यक्ष महादेव नायक, पूर्व मुखिया बसंत साव, संजय यादव, इन्द्रजीत प्रसाद, विनोद साव, सुरेश यादव, सरयु साव, महादेव मोदी, रतन लाल, इंद्रदेव मोदी, शोभा समिति में अध्यक्ष महेश मंडल, उपाध्यक्ष सरयु साव, सचिव चंदन मोदी, कोषाध्यक्ष विनोद साव, उप कोषाध्यक्ष दीपक सोनी, संजय साव, शंभू यादव, अशोक गुप्ता, सुधीर श्रीवास्तव, मिथिलेश भारती, संजय गुप्ता आदि लोग शामिल है। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम घंघरी, गोरहर, मधुबन, बरवां, कपका, कलहाबाद, बेलकप्पी, बुचई, बेडोकला, गैडा एंव बंडासिंघा में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम कलहाबाद में दशहरा पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव, मुखिया कलावती देवी, पंसस सुषमा रानी ने किया। बरकट्ठा में गुरुवार को मां दुर्गा की प्रतिमा का लोगों ने नम आंखों से विदाई किया। बरकट्ठा दुर्गा मंदिर से निकाली गई माता की जुलूस विभिन्न मार्गो का भ्रमण करते हुए बेलवा नदी स्थित घाट पर विधि विधान से विसर्जन किया गया।

Related posts

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने प्रखंड क्षेत्र में किया हनुमत शक्ति जागरण. कांग्रेस के अमर्यादित ब्यान का किया विरोध

hansraj

देवघर में मलेरिया कीटनाशी छिड़काव के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

hansraj

गौतम कुमार बने भंडरा के थाना प्रभारी

hansraj

ओबरा पंचायत के किसानों के बिच किया गया धान का बीज का वितरण

hansraj

हजारीबाग में हवाई अड्डे के निर्माण की मांग को लेकर विधायक मनीष जायसवाल ने फिर उठाया सवाल

jharkhandnews24

नावाडीह पंचायत के मुखिया प्रत्याशी रामप्रसाद महतों ने पंचायत के चैनपुर गांव में चलाया जन सम्पर्क अभियान, लोगो का मिल रहा है जनसमर्थन

hansraj

Leave a Comment