May 19, 2024
Jharkhand News24
जिला

राज्य विकास परिषद के सदस्य बने सदर विधायक मनीष जायसवाल

Advertisement

राज्य विकास परिषद के सदस्य बने सदर विधायक मनीष जायसवाल

संवाददाता- कृष्णा कुमार

Advertisement

हजारीबाग -राज्य विकास परिषद, झारखंड के सदस्य हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल समेत 15 अन्य विधायकों को मनोनीत किया गया। इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष के सहमति के बाद झारखंड विधानसभा के उपसचिव किरण सुमन बखला ने झारखंड विधान सभा सचिवालय के पत्रांक संख्या – 01, स्था.-44/2020 980/ वि. स. के माध्यम से अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी है। विदित हो कि राज्य विकास परिषद का गठन वर्ष 2015 में किया गया है। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से कुल 102 सदस्य चुने जाते हैं। मुख्यमंत्री इस के पदेन अध्यक्ष होते हैं एवं विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को इसमें शामिल किया जाता है। परिषद में 20 फिर सी पदों को विधानसभा के सदस्यों से भरा जाता है। इस 20 फ़ीसदी में हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल के अलावे विधायक डॉ. सरफराज अहमद, मथुरा प्रसाद महतो, नारायण दास, बैधनाथ राम, सुदेश कुमार महतो, अमर कुमार बाउरी, इरफान अंसारी, दीपक बिरुवा, कमलेश कुमार सिंह, बिरंची नारायण, राम चंद्र सिंह, दशरथ गहराई, अमित कुमार यादव, नमन विक्सल कोनगाडी, दीपिका पांडेय सिंह को मनोनीत किया गया है ।

इधर विधायक मनीष जायसवाल को राज्य विकास परिषद झारखंड का सदस्य मनोनीत किए जाने पर हजारीबाग के भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता और उनके समर्थक विभिन्न माध्यमों से उन्हें शुभकामना और बधाई दे रहें हैं ।

Related posts

रमजान और रामनवमी दोनों का एक ही संदेश त्याग संयम करूणा दया और भाईचारगी, अलीरजा अंसारी

hansraj

नशा उन्मुलन कार्यक्रम के तहत मादक द्रव्य पदार्थ के रोकथाम हेतु आश्रम विधालय, भेलवारा में कार्यशाला का आयोजन

jharkhandnews24

गुरु नानक देव जी के 555वे जन्मोत्सव को लेकर पांचवे दिन निकाली गई प्रभात फेरी

jharkhandnews24

हित चिंतक अभियान को लेकर विहिप बजरंग दल मधुपुर इकाई ने की बैठक

hansraj

साइन योगा सेंटर का हुआ उद्घाटन

jharkhandnews24

इचाक प्रखंड विश्व योग दिवस पर योग कई शिविरों का आयोजन

hansraj

Leave a Comment