Advertisement
बद्री यादव ने पौधा लगाकर लोगों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
पेड़ पौधे हमारे जीवन का आधार है : बद्री यादव
Advertisement
संवाददाता : बरही
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समाजसेवी बद्री यादव ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यदि वृक्षों का संरक्षण और नए पौधों का रोपण नहीं किया गया तो आने वाली पीढिय़ां शुद्ध वायु के लिए तरस जाएंगी। जिससे पूरी मानवता पर संकट खड़ा हो सकता है। इसलिए हमें पर्यावरण के प्रति सचेत रहकर अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए। पेड़ पौधे हमारे जीवन का आधार है, इसलिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं।