October 1, 2023
Jharkhand News24
जिलाराजनीति

मांडर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी होंगी गंगोत्री कुजूर

Advertisement

मांडर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी होंगी गंगोत्री कुजूर

क्रांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की से होगा सीधा मुकाबला

Advertisement

संवाददाता- अंकित नाग

राँची- भाजपा ने मांडर विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी ने उपचुनाव में प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर को मैदान में उतारा है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने सात राज्यों की नौ विधानसभा सीटों पर होने होने वाले उपचुनाव के लिए शनिवार काे प्रत्याशी की घोषणा की है। गंगोत्री कुजूर छह जून को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। बता दें कि मांडर उपचुनाव के लिए 23 जून को मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती 26 जून को होगी। गंगोत्री कुजूर वर्ष 2014 में मांडर से भाजपा का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। गंगोत्री कुजूर ने वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तृणमूल कांग्रेस के बंधु तिर्की को 7605 वोटों से पराजित किया था। गंगोत्री कुजूर को 54200 मत मिले थे, जबकि बंधु तिर्की को 46547। वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने गंगोत्री कुजूर का टिकट काट देव कुमार धान को चुनाव में उतारा था। वे झाविमो के बंधु तिर्की से करीब 23 हजार वोटों से चुनाव हार गए थे।

Related posts

भव्य रुप में मनाया गया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

hansraj

सांसद जयंत सिन्हा को प्राइम पॉइंट फाउंडेशन और ई पत्रिका प्रेसेंस के द्वारा सांसद रत्न अवार्ड से किया गया सम्मानित

jharkhandnews24

रणपूर्व सांसद फुरकान अंसारी नारायणपुर में सैकड़ों महिलाओं के बीच किया साड़ी वितरण

hansraj

गुरु अर्जन देव जी का पुरा जीवन मानव सेवा को रहा समर्पित: राजीव जायसवाल

hansraj

पुर्व मंत्री का मनाया गया 24वा पुण्यतिथि

hansraj

कोनहराखुर्द पंचायत से उपमुखिया आसमा व चेचकप्पी से ममता चुनी गई

hansraj

Leave a Comment