October 2, 2023
Jharkhand News24
जिला

पुस्तक वृद्धों की मित्र मंडली गप-सप का हुआ विमोचन

Advertisement

पुस्तक वृद्धों की मित्र मंडली गप-सप का हुआ विमोचन

पूर्व मंत्री व देवघर एसपी ने पुस्तक को बताया उपयोगी

Advertisement

देवघर 3 जून: पूर्व कल्याण आयुक्त योगेंद्र झा द्वारा रचित पुस्तक ‘ वृद्धों की मित्र मंडली गप-सप ‘ का मातृ मंदिर स्कूल के निकट मिलन पैलेश में शुक्रवार को विमोचन किया गया। पुस्तक का विमोचन संयुक्त बिहार के पूर्व मंत्री के.एन. झा एवं देवघर के पुलिस कप्तान सुभाष चंद्र जाट ने अन्य बुद्धिजीवियों के साथ मिलकर किया। इस बीच बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री के.एन. झा ने वृद्धों के संदर्भ में लिखी गई इस पुस्तक को उपयोगी बताया। कहा कि मनुष्य को वृद्धों के प्रति सकारात्मक सोंच रखनी चाहिए। किसी ने भगवान को नहीं देखा है,माता पिता भगवान के ही रूप हैं। लोग अगर इस बात को बखूबी समझ जाएं तो देश मे वृद्धाश्रम की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने आगे कहा वृद्धावस्था असल मे प्रौढावस्था है,जिसमें मनुष्य को पर्याप्त अनुभव रहता है। वृद्धों को यह अनुभव रचनात्मक तरीके से आनेवाली पीढ़ी को देना चाहिए। लेखन भी एक कला है,यह एक तपस्या से कम नहीं है। पुस्तक के लेखक योगेंद्र झा ने इस पुस्तक के रूप में समाज को बेहतरीन तोहफा दिया है। वहीं जिले के एस पी सुभाष चंद्र जाट ने अपने संबोधन में समाज मे बुजुर्गों के साथ बढ़ रही हिंसा पर चिंता जाहिर करते हुए इसे अनुचित बताया। कहा, घरों में बुजुर्गों के साथ होने वाले अन्याय के लिए सिर्फ घर वाले ही नहीं,बल्कि समूचा समाज जिम्मेवार है। वृद्धों के साथ अभद्र व्यवहार करने से बच्चा पर भी असर पड़ता है। इसलिए समाज का भी दायित्व बनता है की लोग सभ्य बनें। अंत मे पुलिस कप्तान ने बजुर्गों को वरिष्ठ नागरिक (माता-पिता) भरण पोषण अधिनियम 2007 की भी जानकारी दी। रामसेवक सिंह गुंजन के संचालन में कार्यक्रम को अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इसमें सर्प्रथम पुस्तक के लेखक योगेंद्र झा ने पुस्तक के थीम पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं पेंशनर समाज के मुख्य सलाहकार राजेन्द्र सिंह समेत पूर्व प्राचार्य डॉ. नागेश्वर शर्मा प्रो.रामनंदन सिंह,मोतीलाल द्वारी ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर तक्षशिला विद्यापीठ की प्राचार्या डॉ. योगिता बाजपेयी,हिंदी विद्यापीठ के मीडिया प्राभारी शम्भू सहाय,गिरिजा शंकर फलाहारी,चंद्रमोहन झा,डॉ. शंकर मोहन झा,हिमांशु झा,उमाशंकर राव उरेन्दू समेत अनेक बुद्धिजीवी मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत मे धन्यवाद ज्ञापन श्री रामसेवक सिंह गुंजन ने किया।

Related posts

बरकट्ठा अस्पताल में प्रमुख रेनू देवी ने किया गया फाइलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम का शुभारंभ

hansraj

गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्रशिक्षुओं ने पांचवें दिन चलाया जनजागरुकता अभियान

jharkhandnews24

जिले में बढ़ रहे हैं डेंगू मरीजों की संख्या, इलाज और इससे बचाव के लिए प्रशासनिक तैयारी नदारद : रंजन चौधरी 

hansraj

ओबीसी आरक्षण को 27 प्रतिशत एवं 1932 खतियान लागू करने का फैसला ऐतिहासिक है : मो कयूम

hansraj

बरकट्ठा प्रखंड मुख्यालय में केसीसी ऋण वितरण को लेकर लगाया गया शिविर

hansraj

भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान

jharkhandnews24

Leave a Comment