December 6, 2023
Jharkhand News24
ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को लेकर तैयारी पूरी

Advertisement

प्रेस विज्ञप्ति ।।

भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को लेकर तैयारी पूरी

Advertisement

जगह जगह झण्डा,बैनर,तोरण द्वार से सजा शहर

हज़ारीबाग – कृष्णा कुमार

गुरुवार को भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक पंद्रह सालों के बाद हज़ारीबाग स्थित अरण्य विहार होटल में होना सुनिश्चित की गई है।जिला अध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि कार्यक्रम स्थल से दो किलोमीटर स्थानों में साज सज्जा तोरण द्वार बैनर होडिंग झण्डा पोस्टर प्रचार प्रसार की व्यवस्था करीब करीब सम्पूर्ण हो चुकी है।जगह जगह आवाशिय व्यवस्था हेतु परिषदन,डी०भी०सी गेस्ट हाउस,ऐ०के इंटरनेशनल होटल, अरण्य विहार होटल एवं सामुदायिक भवन कॉलेज मोड आदि स्थानों पर प्रदेश अध्यक्ष,पूर्व मुख्यमंत्री,प्रदेश प्रभारी,सांसद,विधायक,प्रदेश पदाधिकारी,जिला प्रभारी,प्रदेश के सभी जिलाध्यक्ष,मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष,350 प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य गण कार्यक्रम में भाग लेंगे।सभी के आने की सूचना जिलाध्यक्ष अशोक यादव को प्राप्त हो रही है दूर से आने वाले प्रतिनिधि हज़ारीबाग के लिए प्रस्थान कर चुके है।विभिन्न केंद्रों में ठहरने हेतु स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ प्रतिनिधियों को भेजी जा रही है साथ ही जलपान,भोजन की उत्तम व्यवस्था की जा रही है।जगह जगह शहर के चारो ओर फ्लेक्स,बैनर,झण्डा,तोरण द्वार आदि साज सज्जा कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही है।इस कार्यक्रम को भव्य रूप देने हेतु भाजपा जिलाध्यक्ष के द्वारा कार्यक्रम को भव्य सुशोभित बनाने हेतु विभिन्न विभागो की जिम्मेवारी कार्यकर्ताओं को दी गईं है जिसमें भोजन,पंजीकरण,मीडिया,अतिथि स्वागत,आवास,मंच साज सज्जा,पार्किग,सुरक्षा, नगर साज सज्जा,प्रशाशनिक,सोशल मीडिया,पेयजल व्यवस्था आदि टीम बनाकर कार्यक्रम की अंतिम रूप दी जा रही है।27 मई से आरंभ ऐ०के इंटरनेशनल होटल में प्रदेश पदाधिकारी,कोर कमेटी अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष, राज्य के सभी जिलाध्यक्षों,प्रदेश पदाधिकारियों का आगमन हज़ारीबाग में हो चुका है।साथ ही साथ मुख्य अतिथियों के स्वागत हेतु छऊ नृत्य,झूमर नृत्य,पुष्प वर्षा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की व्यवस्था भी की जा रही है।जिलाध्यक्ष अशोक यादव के द्वारा इस तैयारी हेतु प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ तीन तीन बैठके भी कर चुके है।उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रौशन कुमार ने दिया।

Related posts

झारखंड पुलिस परिवार प्रतिभा सम्मान समारोह, 74 मेधावियों को मिला सम्मान

hansraj

बरलंगा के परचान्डू में मधुरास मेले का किया गया आयोजन आर पी आई प्रदेश अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

hansraj

गर्मी को देखते हुए सभी निजी व सरकारी विद्यालय 21 जून तक रहेंगे बन्द

jharkhandnews24

सीसीएल विभाग के सिविल कर्मी को दी गई विदाई

hansraj

PM मोदी की मां के निधन पर हजारीबाग के सक्रिय समाजसेवी अभी अभिषेक कुमार ने जताया शोक

hansraj

फोन की घंटी बजते ही महज 10 मिनट में कराई 6 वर्षीय बच्चे को रक्त उपलब्ध

hansraj

Leave a Comment