October 1, 2023
Jharkhand News24
प्रदेश

पंचायत स्वयंसेवक प्रखंड कमिटी का हुआ पुनर्गठन, सुधीर मेहता अध्यक्ष व मिथलेश राणा बने उपाध्यक्ष

Advertisement

पंचायत स्वयंसेवक प्रखंड कमिटी का हुआ पुनर्गठन, सुधीर मेहता अध्यक्ष व मिथलेश राणा बने उपाध्यक्ष

झारखंड सरकार पंचायत सचिवालय स्वयंसेवकों के साथ सौतेला व्यवहार : सुधीर मेहता

कटकमसांडी प्रखंड के अंतर्गत कार्य कर रहे पंचायत सचिवालय स्वयंसेवकों की अतिआवश्यक बैठक की गई। बैठक में पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक प्रखंड की पूर्व प्रखंड कमिटी को भंग कर नई कमिटी बनाने का निर्णय लिया गया। उपस्थित सभी स्वयंसेवकों ने सर्वसम्मति से सुधीर कुमार को अध्यक्ष चुना। इसके अलावा उपाध्यक्ष मिथलेश राणा, सचिव राजेश ठाकुर, कोषाध्यक्ष रंजीत कुमार साव के रूप में चुना गया।

अध्यक्ष सुधीर मेहता ने कहा कि सभी स्वयंसेवकों ने मुझपर जो भरोसा दिखाया है , उसपर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार पंचायत सचिवालय स्वयंसेवकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। नियुक्ति के कई वर्ष बाद भी हम पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक ठगा महसूस कर रहे हैं। हेमंत सरकार सत्ता में आने से पहले मानदेय देने का वादा किया था पर सरकार बन जाने के बाद पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक प्रतिनिधि मंडल से वार्ता तक नही कर रही जो बहुत ही खेदजनक है।

Advertisement

नए चयनित सदस्यों को प्रदेश अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार, प्रदेश सचिव धनंजय कुमार, जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मौके पर स्वयंसेवकों में सतीश कुमार दास, अनंत कुमार अग्रवाल, सुखराम मुंडा, बिनोद कुमार पासवान, मंसूर अली, दिनेश राम, सुधीर प्रसाद मेहता, प्रकाश यादव, रंजीत कुमार साव, मिथलेश राणा, मनोज यादव, रंजीत ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

Related posts

बंधु तिर्की के नेतृत्व में दिल्ली कूच करेंगे झारखंड कांग्रेस आदिवासी इकाई के कार्यकर्ता

jharkhandnews24

मोबाइल शोरूम का धनंजय कुमार पुटूस ने किया उद्घाटन

hansraj

वज्रपात से बचाव व इलाज को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, जीवन रक्षक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश

jharkhandnews24

रांची के जिला स्कूल में लगी आग, फायरब्रिगेड ने पाया आग पर काबू

jharkhandnews24

28 जुलाई को पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक विधानसभा का करेंगे घेराव

jharkhandnews24

बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार के जेल अधीक्षक हामिद अख्तर ने हाईकोर्ट से वापस ली याचिका

jharkhandnews24

Leave a Comment