Advertisement
बाल किशुन मुण्डा (भा.प्र.से. ) ने दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल, रांची के आयुक्त का पदभार किया ग्रहण
पलामू प्रमंडल मेदिनीनगर के आयुक्त का भी मिला अतिरिक्त प्रभार
संवाददाता : रांची
कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की अधिसूचना से विशेष सचिव, खान एवं भूतत्व विभाग, झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित बाल किशुन मुण्डा भा.प्र.से.(झा.2010) ने अपने स्थानांतरण उपरांत दक्षिणी छोटानागपुर प्रमण्डल, रांची के 26वें प्रमंडलीय आयुक्त का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर आयुक्त के सचिव, जुल्फिकार अली, क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी गौतम कुमार भगत, अवर सचिव विजय कुमार सहित आयुक्त कार्यालय के पदाधिकारीगण एवं कर्मियों द्वारा पुष्प गुच्छ देकर आयुक्त महोदय का स्वागत किया गया।
Advertisement