31 जनवरी से धरना प्रदर्शन कर रहे बंदोबस्त कार्यालय के कर्मियों का धरना खत्म, विभिन्न बिंदुओं पर बनी सहमति
एसडीओ सदर पहुंचे धरना स्थल, कर्मियों से की वार्ता
संवाददाता : हजारीबाग
31 जनवरी 2024 से बन्दोबस्त कार्यालय कर्मियों द्वारा संचालित धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को 7 जनवरी को जिला प्रशासन द्वारा सुलझा लिया गया। उपायुक्त नैंसी सहाय के निर्देशानुसार एसडीओ अशोक कुमार एवं सहायक बन्दोबस्त पदाधिकारी, मुख्यालय के समक्ष विभिन्न मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहें कर्मियों के बीच निम्नलिखित बिंदुओं पर सहमति बनी। जिसके आलोक में धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को तत्काल स्थगित करने का निर्णय लिया गया। समझौता के बिंदूओ में नियमितिकरण 28 कर्मचारियों का भविष्य निधि लेखा संख्या का आवंटन की प्रक्रिया तत्काल की जा रही है।
सभी 28 कर्मियों की सेवापुस्त एक सप्ताह के अंदर खोल दी जायेगी। सभी 28 कर्मियों का वेतन भुगतान के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करते हुए आदेशार्थ सक्षम पदाधिकारी के समक्ष संचिका उपस्थापित किया जा रहा है। सक्षम प्राधिकार से आदेश प्राप्त होते ही एक सप्ताह में भुगतान कर दिया जायेगा। धरना अवधि (31.01.2024 से 07.02.2024) को कार्य अवधि मानी जायेगी। सभी 28 कर्मियों के विरूद्ध किसी प्रकार की दण्डात्मक कार्रवाई नही की जायेगी। जिला सचिव, जिला महासंघ मनीष कुमार पर सहायक बन्दोबस्त पदाधिकारी मुख्यालय, हजारीबाग के पत्रांक 48-11 दिनांक 06.02.2024 निर्गत पत्र के द्वारा लगाये गये आरोप वापस लिया गया।