Advertisement
धुमक्खी के काटने से एक गंभीर, रेफर
संवाददाता : बरही
बरकट्ठा थाना क्षेत्र अंतर्गत गुंजरा निवासी वकील महतो उम्र 65 वर्ष पिता स्व डीगलाल महतो मधुमक्खी के काटने से गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार गंभीर व्यक्ति निजी कार्य से खेत की और जा रहे थे।
Advertisement
इसी क्रम में मधुमक्खी ने काट लिया, जिससे वह गंभीर हो गए। आनन फानन में उन्हें बरही अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया।