*बालीडीह में मनाई गई डॉ राजेन्द्र प्रसाद की जयंती जिला परिषद सूरज मंडल हुए सामील*
*पोटका/पुर्वी सिंहभूम/झारखण्ड*
*सुरेश कुमार महापात्रा की रिपोर्ट*
पोटका – रसूनचोपा पंचायत के
बालीडीह गांव में शौर्य यात्रा समिति के सक्रिय सदस्य राजेंद्र महतो की अध्यक्षता में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनाई गई । कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परिषद सूरज मंडल के द्वारा डॉ राजेंद्र प्रसाद के तस्वीर पर माला अर्पण कर एवं धूप और फूल अर्पित कर किए। पूर्व राष्ट्रपति के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए जिला पार्षद सुरज मंडल ने कहा कि राजेंद्र प्रसाद बेहद दयालु और निर्मल स्वभाव के थे, भारतीय राजनैतिक इतिहास में उनकी छवि एक महान और विनम्र राष्ट्रपति के रूप में थी।
जिसमें मुख्य रूप से शौर्य यात्रा समिति के पूर्व सह संयोजक घनश्याम मंडल,मिडिया प्रभारी रंजन दास, सोशल मीडिया प्रभारी सुमित प्रधान, राजीव प्रधान, बिस्वजीत दास, लता महतो, अनिल महतो, सुभद्रा महतो, सुनील महतो, विमला महतो, मेघनाथ महतो, संजु महतो,आकाश मार्डी,रीना महतो, सिद्धार्थ महतो, कविता महतो, कमल महतो,शोभा महतो,अजीत महतो, दीपाली महतो,धनेश्वर महतो,सुनीता महतो, नरेंद्र महतो,बबीता महतो, मनपति दास,सिबानी महतो, जितेंद्र महतो,तपन दास, शैलेंद्र महतो, धनपति दस ,दीपक महतो, हीरो महतो,मंगल महतो,राजू महतो,अरुण महतो,निर्मल महतो,दीपू महतो,आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।