हजारीबाग से दिल्ली पदयात्रा पर निकले तीन युवकों का सनातनियों ने किया स्वागत
संवाददाता : बरही
अक्सर लोग अपनी मनोकामना पूर्ण होने के बाद पदयात्रा करते है, लेकिन हजारीबाग के रहने वाले तीन युवक मनोकामना पूर्ण करवाने के लिए हजारीबाग से दिल्ली तक का सफर पैदल तय करने के लिए सोमवार को निकल पड़े है। इस पदयात्रा में हजारीबाग निवासी अजय दास, पुरुषोत्तम कुमार एवं सुरेंद्र मेहता शामिल है। वहीं बुधवार दोपहर को बरही पहुंचने पर हजारीबाग रोड में स्थित शकुंतला पैलेस के नजदीक उनका जोरदार फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। वहीं इस पदयात्रा में शामिल अजय दास ने बताया की 11 दिसंबर के सुबह लगभग 9 बजे हजारीबाग के प्राचीन बुढ़वा महादेव मंदिर से पदयात्रा की शुरुआत की गई है।
जो बरही, चौपारण, बनारस, अयोध्या, मथुरा से वृंदावन होते हुए दिल्ली तक पदयात्रा करेंगे। इस पदयात्रा में लगभग 55 – 60 दिन का समय लगेगा। पुरुषोत्तम पांडेय ने बताया की इस पदयात्रा का उद्देश्य भारत को हिंदू राष्ट्र और जनसंख्या नियंत्रण बिल को लागू करवाना है, पदयात्रा में विभिन्न तीर्थ स्थलों पर जाकर भगवान से हिंदू राष्ट्र और जनसंख्या नियंत्रण बिल की मनोकामना मांगेंगे और आठ ही दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का प्रयास करूंगा। इस दौरान गुप्ता एंपोरियम के संचालक कृष्णा गुप्ता, धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता, महेंद्र दुबे, रामचंद्र पंडित, रविंद्र सिंह, पूर्व उपप्रमुख प्रमोद गुप्ता एवं सरजू ठाकुर सहित कई अन्य लोग शामिल थे।