यात्रियों से भरा टेंपू असंतुलित होकर पलटा, तीन छात्रा सहित छह घायल, रेफर
संवाददाता : बरही
बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत करियातपुर पुलिया के नजदीक यात्रियों से भरा ऑटो असंतुलित होकर खाई में जाकर पलट गया जिसमे ऑटो में सवार तीन स्कूली छात्रा एवं तीन महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों में सपना कुमारी उम्र 16 वर्ष पिता छोटी सिंह, प्रीति कुनारी उम्र 14 वर्ष एवं जनम कुमारी पिता खगेंद्र सिंह सभी छोटकी चलंगा निवासी एवं मंजू देवी उम्र 40 वर्ष पति सुखदेव दास ग्राम कोनहाराकला, फुलवा देवी उम्र 25 वर्ष पति दामोदर सिंह ग्राम परसाटांड़ एवं दर्शनी देवी उम्र लगभग 45 वर्ष पति दशरथ दास शामिल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी स्कूली छात्राएं प्लस टू हाई स्कूल करियातपुर में अध्यनरत है। जहां से छुट्टी के बाद अपना घर वापस लौट रही थी। सभी घायलों को बरही अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पाकर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर एवं राजद नेत्री पूनम यादव बरही अस्पताल पहुंचे। जहां पहुंचकर उन्होंने सभी घायलों का हाल चाल जाना और जल्द स्वस्थ्य होने का कामना किया। वहीं बरही पुलिस ने ऑटो चालक संजय साव पिता दामोदर साव बरकट्ठा निवासी को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं परिजनों का कहना है की ऑटो चालक नशे में धुत था जिसके कारण यह घटना घटा। वहीं सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया गया।