Advertisement
कार्यक्रम प्रभारी सह जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव ने शपथ दिलाकर संकल्प रथ यात्रा का किया शुरुआत
केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने का किया आह्वान
संवाददाता : बरही
विकसित भारत संकल्प रथ यात्रा की शुरूआत चलकुशा प्रखण्ड से पंचायत चलकुशा, मनैया में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के प्रभारी जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव ने शपथ दिलाकर केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी निधि रजवार, अंचलाधिकारी शशिकांत शिंकर एवं पुर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव, सांसद प्रतिनिधि सह मुखिया सुखदेव यादव, सुबोध चौधरी,मण्डल अध्यक्ष अशोक वर्णवाल, मनैया मुखिया प्रतिनिधि केदार यादव,अरविंद कुमार, मुकेश कुमार सहित सैकड़ों महिला पुरुष शामिल हुए।
Advertisement