इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल नहीं होंगे सीएम हेमंत सोरेन
वहीं भाजपा की जीत पर सीएम ने कहा कि जो मेहनत करेगा वो जीतेगा
संवाददाता – हंसराज चौरसिया
रांची
विपक्षी गठबंधन इंडिया की चौथी बैठक कल दिल्ली में आयोजित हो रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सभी 28 विपक्षी दलों को मीटिंग के लिए बुलाया है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में चुनावी नतीजों के बाद विपक्षी दलों की यह पहली बैठक है। इस बैठक में चुनाव नतीजों पर मंथन किया जाएगा। वहीं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इंडिया गठबंधन की इस बैठक में शामिल नहीं होंगे। राज्य में आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम चल रहा है। मुख्यमंत्री लगातार इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। इस वजह से वे इस बैठक में शामिल नहीं होंगे। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद दी है। जबकि उन्होंने कहा कि अभी तो व्यस्तता चल रही है। इस वजह से वे शामिल नहीं हो सकेंगे। उनकी बात कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से हुई है। हालांकि सीएम ने जानकारी देने के क्रम में बताया कि मेरी जगह कोई प्रतिनिधि हो सकता है। वहीं तीन राज्यों में भाजपा की जीत का झारखंड में असर पड़ेगा या नहीं। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इसका किसी प्रकार का असर झारखंड में नहीं होने जा रहा है। मैंने तो पहले भी कहा है कि जो जैसा मेहनत करेगा, उसे वैसा परिणाम मिलेगा।