May 9, 2024
Jharkhand News24
जिला

भारतीय संविधान सर्वोपरी : मुखिया संदीप कुमार सुमन

Advertisement

भारतीय संविधान सर्वोपरी : मुखिया संदीप कुमार सुमन

संवाददाता : संतन कुमार दांगी

पत्थलगड़ा:- बरवाडीह पंचायत के मुखिया संदीप कुमार सुमन ने संविधान दिवस के मौके पर शुभकामना देते हुए कहा की भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में संविधान की अपनी एक खास अहमियत है। लोकतांत्रिक सरकार में सरकार की शक्तियों और नागरिकों के अधिकारों के बीच एक स्पष्ट संतुलन और विभाजन होता है। सरकार और नागरिकों की गतिविधियों की सीमाएं किस प्रकार तय की जाए, यह बात संविधान द्वारा तय की जाती है। प्रखंड विकास पदाधिकारी मोनी कुमारी ने कहा की हमारा संविधान एक निर्जीव किताब मात्र नहीं है, एवं संविधान में स्री को समान जिंदगी जीने का हक संविधान देता है बल्कि ये क्रियाशील संस्थाओं की जरूरतों और उम्मीदों के साथ लगातार विकसित होने वाला एक सजीव दस्तावेज़ है। आज सें 74 साल पहले क़रीब 3 साल की व्यापक बहस के बाद 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान को स्वीकार किया गया था।भारत में हर साल 26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाया जाता है । इसकी शुरुवात डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के 125वें जन्मदिवस पर 26 नवंबर 2015 को की गयी थी। जिसके बाद से पूरे भारत भर में हर वर्ष संविधान दिवस मनाया जाता है। संविधान दिवस के पीछे संविधान के महत्तव को जन जन तक पहुंचाने, युवाओं को संविधान के मूल भावना से रूबरू कराने और संविधान के प्रति उनकी आस्था को मजबूत करना ही मुख्य उद्देश्य हैं । दरअसल 26 नवंबर 1949 को पहली बार संविधान सभा में सविधान को अंगीकृत किया गया था जिसके बाद 26 जनवरी 1950 से ये पूरे भारत भर में लागू हो गया।आज देश के हर नागरिक को बाबा साहब के बताए हुए रास्ते पर चलकर देश की समृद्धि लाने में सहयोग करना आवश्यक है।आज के दौर में हर युवक को शिक्षित होना जरुरी हैं। तभी वें अपने अधिकारों कों पा सकते हैं। पत्थलगड़ा प्रखंड कार्यालय, बरवाडीह पंचायत भवन, सिंघानी पंचायत भवन, नावाडीह पंचायत भवन एवं नोनगांव पंचायत भवन के अलावे अन्य स्थानों में संविधान दिवस मनाया गया! संविधान दिवस मनाने को लेकर बरवाडीह पंचायत सचिव मोहम्मद अस्लम, सिंघानी पंचायत सचिव राकेश कुमार, बरवाडीह रोजगार सेवक जितेन्द्र कुमार गुप्ता, मनरेगा लाभुक कमलेश सिंह, जानकी दांगी,भीम दांगी,मुशाफिर राणा, पत्रकार संतन कुमार दांगी मुख्य रूप से उपस्थित थे!

Advertisement

Related posts

डोर राखी की : सदर विधायक ने क्षेत्र की बहनों संग मनाया रक्षाबंधन

jharkhandnews24

बसरामो में हुई मारपीट की घटना में तीन लोग घायल

hansraj

जन कल्याण समिति ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस पांच जगहों पर किया वृक्षारोपण

hansraj

अभाविप ने संत कोलंबा महाविद्यालय के नए प्राचार्य से भेट कर दिया बधाई

hansraj

रामनवमी एवं दूसरा मंगला जुलूस को लेकर रामनवमी महासमिति अध्यक्ष कुणाल यादव ने उपायुक्त से किया मुलाकात

jharkhandnews24

गुमला शहर में मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने कई गाड़ियों के शीशे तोड़े

hansraj

Leave a Comment