छठ पूजा से लौट रहे 6 लोगों को सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार में गोलियों से भूना, 2 की मौत, 4 घायल
लखीसराय/बिहार
बिहार के लखीसराय जिले के कवैया थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह अर्घ्य देकर लौट रहे एक परिवार के छह लोगों को सिरफिरे आशिक युवक आशीष चौधरी ने गोली मार दी जिसमे दो लोगों की मौत हो गई वही अन्य 4 घायल है।
लखीसराय एसपी पंकज कुमार ने बताया कि छठ घाट से लौट रहै एक ही परिवार के 6 लोगों को उनके ही घर के पास गोली मारी गयी। पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि गोली मारने वाला उनका पड़ोसी ही है, जिसका नाम अशीष चौधरी है। लगभग 10 दिन पहले आरोपी का इस परिवार के साथ विवाद हुआ था। एसपी के मुताबिक यह पूरा मामला एक तरफा प्यार का है। आरोपी युवक घर के सामने की लड़की से प्यार करता था और आरोप आशीष उससे शादी करना चाहता था लेकिन लड़की के परिजन इसका विरोध कर रहा था। इसी से गुस्साए आरोपी आशीष ने लड़की के परिजन पर गोलीबारी कर दी।
मरने वालों की पहचान राजेंद्र झा एवं चंदन झा के रूप में हुई है। दुर्गा झा, शशिभूषण झा, प्रीति देवी, लवली देवी गोली लगने से गंभीर हैं जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय भेजा गया। डॉक्टरों ने सभी को बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा दिया है।