May 7, 2024
Jharkhand News24
प्रदेश

सीएम हेमंत सोरेन ने किया झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का अनावरण और मैस्कॉट लॉन्च

Advertisement

सीएम हेमंत सोरेन ने किया झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का अनावरण और मैस्कॉट लॉन्च

देश में किसी भी खेल में कोई भी टीम झारखंड के खिलाड़ियों के बिना पूरी ना हो- सीएम

संवाददाता : हंसराज चौरसिया

रांची

Advertisement

 

झारखंड की राजधानी रांची स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम आयोजित होने वाली झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का आज अनावरण और मैस्कॉट लॉन्च किया । मैस्कट का नाम जूही रखा गया है यह हाथी है झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का अनावरण मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विश्व हॉकी महासंघ के अध्यक्ष दातो तैयब इकराम और राज्य के खेल मंत्री हफीजुल अंसारी ने किया‌। इस दौरान कार्यक्रम में हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ दिलीप तिर्की, हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह, हॉकी इंडिया के कोषाध्यक्ष शेखर जे मनोहरन और हॉकी के कई पदाधिकारी और खिलाड़ी उपस्थित रहे । आपको बता दें, झारखंड में पहली बार महिला एशिआई हॉकी चैंपियनशिप आयोजन किया जा रहा है जिसका शुभारंभ 27 अक्टूबर को होगा जो 5 नवंबर तक चलेगा‌। इस चैंपियनशिप में भारत के साथ जापान, चीन, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड टीमें भाग ले रही हैं.कार्यक्रम के दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि ये सभागार आज फिर से ऐतिहासिक दिन का गवाह बना है यह आयोजन 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक चलेगा । हॉकी का यह आयोजन पहली बार हमारे देश में आयोजित हो रहा है आमतौर पर बड़े खेलों के आयोजन की तैयारी अलग होती है मगर हमने सरल तरीके से इसका आयोजन किया‌। सीएम ने अंतराष्ट्रीय हॉकी फेडरेशन के अध्यक्ष का आभार जताया‌। साथ ही कहा कि आज जो खिलाड़ी मौजूद है वो कल भी साथ थे झारखंड को लोग खनिज संपदा से जानते है‌। जब हमारी सरकार बनी तो कोरोना आया‌। इसके बाद भी हम राज्य के विकास के लिए सोचते रहे । खेल और पर्यटन पर भी इस दौरान हमने काम करना शुरू किया । हमने खिलाड़ियों को तराशने का काम शुरू किया । इसी का परिणाम है कि राज्य के खिलाड़ी देश और दुनिया में अपना और हमारा नाम रौशन कर रहे हैं ।

Related posts

सीपी राधाकृष्णन को झारखंड का राज्यपाल बनाएं जाने पर प्रदेश महासचिव कोमल कुमारी ने दी बधाई

hansraj

मारवाड़ी महाविद्यालय रांची के द्वारा फ्रेशर्स व फेयरवेल पार्टी का हुआ आयोजन

jharkhandnews24

झारखंड में कल मनाई जाएगी भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि,

jharkhandnews24

घूंघट में कोर्ट पहुंची गदर की सकीना, ढाई करोड़ की धोखाधड़ी का है आरोप

jharkhandnews24

वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के LOGO का अनावरण, MOU भी साइन

jharkhandnews24

धनबाद जेल में गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या पर हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान

jharkhandnews24

Leave a Comment