Advertisement
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने चलाया प्रचार अभियान
की लोगों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील
झारखंड न्यूज़ 24
करौं/देवघर
उमेश चन्द्र मिश्रा
सूबे के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के आज के कार्यक्रम सिकटिया बराज स्थित मेगा सिंचाई योजना का उद्घाटन को लेकर महागठबन्धन व इण्डिया टीम के राजनीतिक कर्मी रविवार को इलाके में जोरों से प्रचार अभियान में लगे रहे। इसी क्रम में इण्डिया के गठबन्धन के वरिष्ठ नेता अवधेश प्रजापति करोंग्राम पहुँचकर पटावर हेलीपेड का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन किसानों के हित में काम कर रहे हैं। उन्होंने सभा स्थल पर अधिक से अधिक संख्या में लोग उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
Advertisement
मौके पर कांग्रेस आई प्रखण्ड अध्यक्ष संजीव चौधरी, इन्द्रदेव दास, सुनीता देवी, सरोज हेम्ब्रम, सोनु मंडल, झगरू पंडित, सत्यनारायण तुरी, दशरथ दास व अन्य उपस्थित थे।