May 20, 2024
Jharkhand News24
प्रखंड

सांसद जयंत सिन्हा ने झारखण्ड में कुपोषण की समस्या पर सदन का ध्यान करवाया आकृष्ट

Advertisement

सांसद जयंत सिन्हा ने झारखण्ड में कुपोषण की समस्या पर सदन का ध्यान करवाया आकृष्ट

जेएमएम-कांग्रेस सरकार महिलाओं व बच्चों को पोषण देने में विफल : सांसद जयंत सिन्हा

संवाददाता : हजारीबाग

हम सभी अवगत हैं कि लोकसभा का मानसून सत्र चल रहा है। सांसद सह अध्यक्ष वित्त सम्बन्धी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हज़ारीबाग लोकसभा का नेतृत्व कर रहे हैं। वे सदन में देश, झारखण्ड व हज़ारीबाग एवं रामगढ़ से जुड़े अनेक मुद्दे उठा रहे हैं। सांसद जयंत सिन्हा ने लोकसभा के जीरो ऑवर में झारखण्ड में कुपोषण की समस्या के गंभीर मामले पर सदन का ध्यान आकृष्ट करवाया है। उन्होंने कहा कि हमारे देश का भविष्य, हमारे बच्चे झारखण्ड में बुनियादी पोषण और भोजन से वंचित हैं। पोषण संबंधी सूचकों के मामले में आज झारखण्ड सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले राज्यों में से एक है और जेएमएम-कांग्रेस सरकार अभी भी इससे बेफिक्र नजर आ रही है। एनएफएचएस-5 (NFHS-5) और आईएफपीआरआई (IFPRI) के अनुसार, झारखण्ड में 5 वर्ष से कम उम्र के 38 लाख बच्चों में से 23 लाख से अधिक एनीमिक हैं। 15 लाख अविकसित हैं और 8 लाख से अधिक बच्चे कमजोर हैं। केवल बच्चे ही नहीं, हमारी महिलाएं भी पीड़ित हैं। झारखण्ड में 26 लाख से ज्यादा महिलाएं अंडरवेट, यानी आयु और ऊंचाई के अनुसार मानक वजन से कम वजन की हैं। राज्य में 66% महिलाएं एनीमिया से पीड़ित हैं। इससे भी निराशाजनक बात यह है कि 57% गर्भवती महिलाएं एनीमिया से ग्रसित हैं। सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि कोई भी राज्य तब तक प्रगति नहीं कर सकता है, जब तक राज्य सरकार अपनी जनता के स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देती। जहाँ हम अपने लोगों के लिए उज्ज्वल और प्रगतिशील भविष्य का सपना देख रहे हैं, वहीँ झारखण्ड सरकार महिलाओं और बच्चों को बुनियादी भोजन और पोषण भी प्रदान करने में असमर्थ है, जो कि अत्यंत शर्मनाक है। उन्होंने केंद्र सरकार से इस सम्बन्ध में झारखण्ड सरकार को सख्त निर्देश जारी करने का आग्रह किया है।

Advertisement

Related posts

आजसू पार्टी की विधानसभा स्तरीय स्थापना दिवस पतरातू में मनाने की तैयारी को लेकर की गई बैठक

jharkhandnews24

भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर ने वंदे भारत ट्रेन के उद्घाटन को लेकर पीएम मोदी का जताया आभार

jharkhandnews24

प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष ने कहा विधानसभा चुनाव में व्यक्तिगत रूप से कांग्रेस का मदद किया

jharkhandnews24

बब्लू मुखिया ने चलाया जनसंपर्क अभियान

jharkhandnews24

झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक ने मनाया स्थापना दिवस

jharkhandnews24

प्रखंड के सभी डीलर 01 अगस्त से मशीन बंद करने का लिया संकल्प, सौपे गये ज्ञापन

jharkhandnews24

Leave a Comment