May 20, 2024
Jharkhand News24
प्रखंड

प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष ने कहा विधानसभा चुनाव में व्यक्तिगत रूप से कांग्रेस का मदद किया

Advertisement

प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष ने कहा विधानसभा चुनाव में व्यक्तिगत रूप से कांग्रेस का मदद किया

 

विधायक अंबा प्रसाद द्वारा बड़कागांव ब्लॉक में जनता दरबार लगाना धांधली का अड्डा बन : महेंद्र महतो

बड़कागांव रितेश ठाकुर

Advertisement

बुधवार को बड़कागांव भाजपा के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो ने किया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए खेमलाल महतो ने कहा कि वर्तमान झारखंड के सरकार जल जंगल जमीन की रक्षा करने की हवाला देते हुए चुनाव जीतकर मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन खुद जल जंगल जमीन को लूटने में तुले हुए हैं। बड़कागांव के विधायक अंबा प्रसाद एवं पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साहू के द्वारा हजारीबाग के खास महल की भूमि पर जबरन कब्जा करने का मामला सामने आया है, जिसे यह साफ पता चलता है कि विधायक एवं उसके पूरे परिवार निजी स्वार्थ में डूबी हुई है। इससे कुछ दिन पूर्व पतरातू में भी विधायक के द्वारा जमीन हड़पने की कोशिश का मामला सामने आया था। लेकिन खुद को इससे बचाने के लिए सांसद जयंत सिंह पर आरोप लगाना पूरी तरह से गलत है। सांसद प्रतिनिधि रामपति राम ने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय योगेंद्र साहू के आंदोलन एवं व्यक्तित्व से प्रभावित होकर मैं व्यक्तिगत रूप से कांग्रेस का मदद किया था उसके बावजूद हजारीबाग संसद पर भूमि कब्जा मामले में आरोप लगाना सरासर गलत है। बताते चलें कि 2019 विधानसभा चुनाव के समय बड़कागांव विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी के रूप में लोकनाथ महतो खड़े थे। सांसद प्रतिनिधि बेचन साहू एवं जुगनू सिंह ने कहा कि विधायक के पूरे परिवार राजनीतिक में है और संसद पर आरोप लगाना गलत है, आने वाले समय में भाजपा मजबूती के साथ पुन: केंद्र में सरकार बनाएगी। वहीं पूर्व मुखिया महेंद्र महतो ने कहा कि विधायक अंबा प्रसाद द्वारा बड़कागांव ब्लॉक में जनता दरबार लगाना यह धांधली का अड्डा बन गया है। अधिकारियों के सहयोग से आम जनता को लूटा जा रहा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, सांसद प्रतिनिधि जुगनू सिंह, रामपति राम, बेचन साव, मनीष पाण्डे, सुमन गिरी, महेंद्र महतो, अशोक साव, इंद्रभूसन, नार्शिंग प्रसाद, नरेश साव, शिव शंकर उर्फ शिबू मेहता के अलावा कई लोगों उपस्थित थे।

Related posts

छतरपुर प्रीमियर लिग क्रिकेट टूर्नामेंट के तेरहवें संस्करण के उद्घाटन..

jharkhandnews24

सूर्यकुण्ड धाम में भूमि बचाव को लेकर ग्रामीणों की बैठक. संघर्ष समिति गठन का लिया गया निर्णय

jharkhandnews24

दी आर्य भट्ट इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने रंगोली बना कर एवं द्वीप प्रज्वालित कर शहीद सैनिको को दी श्रद्धांजलि

jharkhandnews24

भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत बरही के पूर्व विधायक मनोज यादव ने बेन्दगी पंचायत में किया प्रवास

jharkhandnews24

एनटीपीसी पकरी बरवाडीह में खान सुरक्षा सप्ताह का आयोजन

jharkhandnews24

मुखिया ललीता देवी ने किया नव प्राथमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओ के बीच बैग व किट का वितरण

jharkhandnews24

Leave a Comment