May 18, 2024
Jharkhand News24
प्रदेश

आजसू की केंद्रीय समिति में होंगे 50 फीसदी युवा

Advertisement

आजसू की केंद्रीय समिति में होंगे 50 फीसदी युवा

40 से कम उम्र के लोगों के कंधे पर पार्टी की जिम्मेवारी, 30 फीसदी महिलाएं भी शामिल

संवाददाता: हंसराज चौरसिया

रांची

Advertisement

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने पार्टी की केंद्रीय समिति में व्याप बदलाव करने की दिशा में कदम उठाया है। आज हुई अहम बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि केंद्रीय समिति में 50 फीसदी वैसे लोग होंगे जिनकी उम्र 40 साल से कम होगी। वहीं समिति में 30 फीसदी महिलाएं होंगी। इन्हें पदाधिकारी स्तर की जिम्मेदारी दी जाएगी। यानी कि अब पार्टी की जिम्मेदारी युवा साथियों के कंधे पर होगी। पार्टी निर्णय के मुताबिक केंद्रीय समिति का स्वरूप कुछ ऐसा होगा, जिसमें युवाओं और महिलाओं की महत्वपूर्ण भागीदारी होगी।सुदेश कुमार महतो की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संगठन के विस्तार पर चर्चा करते हुए तय किया गया कि सामाजिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राज्य के आबादी के आधार पर केंद्रीय समिति में पदाधिकारियों को स्थान दिया जाएगा। राज्य के सभी प्रखंड और नगर निकाय से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करने वाले कम से कम एक महिला एवं एक पुरुष केंद्रीय समिति में अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे।बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि पार्टी अनुशासन से ही लक्ष्य तक पहुंच सकती है। राज्य में पार्टी की जड़ें मजबूत करनी होगी। पार्टी को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सभी पर है। सभी को मिलकर जिम्मेदारी लेते हुए तीन महीने के अंदर एक लाख सक्रिय सदस्यों को पार्टी से जोड़ना है। महाधिवेशन की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य के बड़ी आबादी पर महाधिवेशन का साकारात्मक असर है। लोग महाधिवेशन के सोच और प्रयास को सराह रहे हैं। महाधिवेशन में लिए गए संकल्पों को अब धरातल पर उतारने का समय आ गया है।

जातीय जनगणना को लेकर सरकार पर किया हमला

इस दौरान सुदेश महतो ने जातीय जनगणना को लेकर सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जातीय जनगणना के मुद्दे पर राज्य की जनता को चिट्टी लिख कर और अन्य तरीके से बरगलाना बंद करें। सरकार जल्द से जल्द जातीय जनगणना करवाएं। यह मुख्यमंत्री के एकाधिकार का विषय है। जातीय जनगणना इस राज्य में रहने वाले हर वर्ग के लोगों के लिए बहुत आवश्यक है। इसके आधार पर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं जिससे अंतिम पंक्ति पर बैठे व्यक्ति का भी विकास हो पाए। आज की बैठक में पार्टी के सांसद, विधायक, पूर्व मंत्री, जिला परषिद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभी जिला अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रमुख नेता हुए शामिल।

Related posts

मुहर्रम को लेकर राज्य भर में 2,550 अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती

jharkhandnews24

रांची के पूर्व DC छवि रंजन ने HC में लगाई गुहार, मांगी डिफॉल्ट बेल

jharkhandnews24

होटल शिव शक्ति के संचालक प्रदीप कुमार की अज्ञात अपराधियों ने किया हत्या, सड़क जाम, जांच में जुटी पुलिस

jharkhandnews24

हूल दिवस के अवसर पर अभाविप रांची ग्रामीण ने रातु में विचार संगोष्ठी का किया आयोजन

jharkhandnews24

झारखंड में जल्द होगी 50 हजार पारा शिक्षकों की होगी नियुक्ति

jharkhandnews24

छह की मौत, एनडीआर ने रात भर चलाया अभियान

jharkhandnews24

Leave a Comment