May 17, 2024
Jharkhand News24
प्रदेश

छह की मौत, एनडीआर ने रात भर चलाया अभियान

Advertisement

छह की मौत, एनडीआर ने रात भर चलाया अभियान

20 घंटे तक सिल्ली में चला ऑपरेशन खत्म हुआ, कुएं में दबे सभी शव निकाले गये

संवाददाता – हंसराज चौरसिया

सिल्ली

Advertisement

सिल्ली में 20 घंटे से ज्यादा एनडीआरएफ का ऑपरेशन चला। मवेशी को बचाने के चक्कर में छह लोगों की मौत हो गयी जबकि एक व्यक्ति को जिंदा बचाया जा सका। रात भर ऑपरेशन चलता रहा. सिल्ली के पिस्का गांव में एनडीआरएफ की टीम जमी रही।घटना राजधानी रांची से लगभग 70 किमी दूर सिल्ली प्रखंड के मुरी ओपी क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि कुएं में बैल गिर गया था जिसे बचाने सात लोग कुएं में सात लोग उतरे थे। इसमें अब तक छह लोगों के मारे जाने की खबर है। इस हादसे में सिर्फ एक व्यक्ति को ही बचाया जा सका।

रात भर चला ऑपरेशन

घटना गुरुवार दिन के 3 बजे की 4:30 राहत कार्य चलाया गया शाम 7:20 बजे तक कुंआ में दबे मंटु मांझी (52) को अचेता अवस्था में निकाला गया जिनकी सिल्ली अस्पताल में मौत हो गई। एक अन्य विष्णु बेदिया (55) का शव शाम 7:55 में निकाला गया। रात आठ बजे एनडीआरएफ की टीम भी घटना स्थल पहुंची मगर 40 फीट गहरा कुंआ में मिटी और पत्थर के भर जाने से राहत कार्य में परेशानी हुई।

मौके पर पहुंचे विधायक सुदेश महतो

महतो ने तत्काल अन्य जगह से पोकलेन मंगाया तब जाकर रात 12 बजे पोकलेन से रेम्प बनाकर कुंआ से मिट्टी हटाने का कार्य शुरू किया गया। रात भर के भारी मस्सकत के बाद सुबह 7 बजे एक व्यक्ति को निकाला गया वहीं दिन के 1 बजे तक अन्य लोगों को निकाल लिया गया। सभी व्यक्ति मृत पाये गये। मृतकों में रमेश चंद्र मांझी( 62) , गुरुपद मांझी(52 ), धनंजय मांझी(23) एवं बहादुर मांझी (40) शामिल हैं ।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा, सिल्ली के मुरी क्षेत्र स्थित पिस्का गांव में कुंए में 5 लोगों की मरने की दुःखद खबर से मन व्यथित है। परमात्मा दिवगंत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

Related posts

स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर मोरहाबादी मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल

jharkhandnews24

झारखंड विधानसभा के स्थापना दिवस के दिन बॉलीवुड सिंगर जावेद अली और गजल गायक कुमार सत्यम बिखेरेंगे सुरों की लड़ी

jharkhandnews24

झारखंड में कल मनाई जाएगी भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि,

jharkhandnews24

झारखंड अभिभावक संघ ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए विभाग को लिखा त्राहिमाम पत्र, छुट्टी बढ़ाने का किया मांग

jharkhandnews24

मारवाड़ी महाविद्यालय रांची के भौतिकशास्त्र विभाग ने चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण विषयक पर कार्यक्रम का किया आयोजन

hansraj

सीएम हेमंत सोरेन 12 अक्टूबर को नव नियुक्त हाईस्कूल शिक्षकों को देंगे नियुक्ति पत्र

jharkhandnews24

Leave a Comment